
dharna,farmar,virodh,
डोंगरगांव. समीप रायपुर क्षेत्र के हिम्मतगढ़ मे बने चंवली बांध की नहरों से जल प्रवाह को लेकर आसपास क्षेत्र के किसानों ने गांव मे बने बांध स्थल पर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। चंवली बांध की सिंचाई परियोजना की बाई दाई मुख्य नहरों में जल संसाधन विभाग ने दस दिन के लिए जल प्रवाह की जानकारी दी गई थी । इसी को लेकर किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर खाद बीज भी डाल दिये थे। लेकिन किसानों को सूचना दिए बिना ही चार दिन में ही नहरे बन्द कर दी गई ।
इससे किसानों द्वारा महंगे दामों पर खेतों मे डाला गया खाद बीज को नुकसान हो रहा है । भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राधेश्याम गुर्जर ने बताया कि सभी विभाग के अधिकारी आए लेकिन नहरों में जल प्रवाह का कोई हल ही निकाल पाए। इससे किसानों मे भारी आकोश है । किसानों के धरने की जानकारी पर रायपुर थाना प्रभारी कल्याण सिह जल संसाधन विभाग के अभियंता भी मौके पर पहुंचे कर किसानों को समझाते का काफी प्रयास किया गया । लेकिन कोई हल नहीं निकला । किसान संघ मंत्री गुर्जर ने बताया कि जबतक बांध से नहरों में जल प्रवाह शुरू नहीं किया जाता तबतक बांध स्थल पर किसानों का महापड़ाव जारी रहेगा।
भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में गत दिनों जल प्रवाह की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया था जिसमें अनिश्चितकालीन महापड़ाव की जानकारी दी थी । इसके बाद भी किसी स्तर पर बात नहीं हुई ।
किसानों का महापड़ाव जारी
उपखण्ड अधिकारी और सिंचाई विभाग एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता चल रही है। महापड़ाव स्थल पर अन्नदाता किसानों द्वारा दाल बाटी बनाई जा रही है। रात्रि रुकने की सारी व्यवस्था किसानों ने कर ली है। जल प्रवाह नहीं होने तक पड़ाव जारी रहेगा।
राधेश्याम गुर्जर, जिला मंत्री, भारतीय किसान संघ

Published on:
04 Dec 2017 01:21 pm

बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
