16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं छूटी पुरानी आदत, ऐसे कैसे चुनाव जीतेगी कांग्रेस

गुटों और कार्यकर्ताओं में समन्यवय के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेहद नजदीक रहे अल्पसंख्यक नेता फरमान लाला

3 min read
Google source verification
patrika

गुटों और कार्यकर्ताओं में समन्यवय के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेहद नजदीक रहे अल्पसंख्यक नेता फरमान लाला

आगर मालवा. गुटों और कार्यकर्ताओं में समन्यवय के लिए आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेहद नजदीक रहे अल्पसंख्यक नेता फरमान लाला ने पत्रकार वार्ता कर दिग्विजय सिंह की कर्यप्रणाली पर जताई नाराजगी। आरोप लगाया कि समन्वय की जगह गुटबाजी को बढ़ावा दे कर चले गए दिग्गी राजा। प्रदेश समन्वय समिति का अध्यक्ष होने के बाद भी दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस के दो गुटों के बीच समन्वय करने में रुचि नही दिखाने का लगाया आरोप । आश्वासन के बाद भी दिग्विजयसिंह नहीं पहुचे कांग्रेस के दोनों गुटों में सुलह का प्रयास कर रहे फरमान लाला के यहां और बिना मिले ही चले गए शाजापुर के लिए।
प्रदेश में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। व्यापमं घोटाले से बड़ा कोई घोटाला नहीं है। इस घोटाले में शिवराज सहित उनका परिवार शामिल हैं। मैं यह आरोप कई बार लगा चुका हूं और आगे भी लगाता रहूंगा ।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शुक्रवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। दिग्विजय ने आगे राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीब बच्चों के पोषण आहार, पब्लिक सर्विस में कमीशन, अवैध रेत खनन में सीधे सीधे मुख्यमंत्री शामिल है। वे मुझ पर आरोप लगाते रहते हैं लेकिन कोई भी मेरे दस साल के कार्यकाल की अवधि में मुझ पर कोई एक आरोप सिद्ध नहीं कर पाया है। ये लोग नर्मदा को छलनी करने में लगे हुए हैं। १८५० करोड़ रुपए पौधारोपण के नाम पर खर्चकर दिए गए, लेकिन नर्मदा परिक्रमा के दौरान मुझे पौधे नहीं दिखाई दिए। अब समय आ चुका है इनके बहकावे में न आए और इनकी वास्तविक हकीकत आम लोगों तक पहुंचाए।
बाबा बैजनाथ मंदिर में किया अनुष्ठान
कार्यक्रम से पूर्व विश्राम गृह पर पार्टी पदाधिकारियों से एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के उपरांत समन्वय समिति सदस्य रामेश्वर निखरा, विभा पटेल, महेश जोशी, सुनिल सुद सहित दिग्विजय बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे । वहां अनुष्ठान किया उसके बाद सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ छावनी मार्केटिंग सोसाइटी जिनिंग प्रेस में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर हर कार्यकर्ता से रूबरू चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही पंगत में बैठकर भोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद पालीवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजमल सोनी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल, पूर्व नपाध्यक्ष बसंत भाटिया, भेरोसिंह परिहार बापू, पूर्व विधायक सुसनेर वल्लभ अंबावतिया, हनुमानदास गुप्ता, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, ब्लाक अध्यक्ष निलेश पटेल, महेन्द्र पालीवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोजमेरी डंडेल, प्रदेश सचिव विजयालक्ष्मी गर्ग सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।
एकता से ही करेंगे जीत दर्ज
हमें मनमुटाव नहीं रखना है। मुझे न तो अब कोई टिकट चाहिए और न ही मुझे मुख्यमंत्री बनना है। समन्वय स्थापित करने के लिए आप लोगों के बीच आया हूं। समन्वय से ही हम आगे बढ़ेंगे। छोटे-मोटे मनमुटाव दूर करे और सब एक साथ पार्टी के लिए काम करे। यदि कांग्रेस कार्यकर्ता एकता के साथ चुनाव में उतरेगे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत नहीं हरा सकती।
मेरे पास सब कुछ है पर टिकट नहीं है
जब दिग्विजय के पास कुछ दावेदार मिलने गए तो उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि मेरे पास सब कुछ है पर टिकट नहीं है आप लोग पार्टी के लिए कार्य करे जो भी निर्णय होगा उसे सिरोधार्य करे अब अपने ही लोगों को बत्ती देना बंद करे। यहां विचार विमर्श में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यहां स्थानीय बनाम बाहरी की चर्चा भी चलती रही।
विधायक परमार ने मिलकर चौकाया
आगर विधायक गोपाल परमार सपत्निक विश्राम गृह पर पहुंचे और दिग्विजय का स्वागत कर सबको चौका दिया। इस मुलाकात को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। हकीकत यह है कि दिग्विजय के शासनकाल के दौरान गोपाल परमार भाजपा से ही विधायक थे और प्रतिदिन दिग्विजय की नाक में दम कर दिया करते थे।