
gang rape,crime,rape,police,accused,agar malwa hindi news,
आगर-मालवा. 27 जून को बड़ौद रोड चिकली बर्डा के जंगल में दो बदमाशों ने 40 वर्षीय महिला के साथ मारपीट कर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
महिला चिल्लाती रही लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी
किसी कार्य से बड़ौद गई एक ग्रामीण महिला अपने गांव जाने के लिए झोंटा चौकी पर उतरी थी। गांव जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक महिला के पास आए और उसे जबरन बाइक बिठाकर चिकली बर्डा के जंगल की ओर लिए गए। महिला चिल्लाती रही लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी महिला के साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। गंभीर रूप से घायल महिला बदमाश जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
जैसे तैसे महिला अपने मायके पहुंची
जैसे तैसे महिला ने अपने मायके पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम बताते हुए कोतवाली पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश आरंभ की थी। कोतवाली थाना प्रभारी अजीत तिवारी एवं दल शामिल उप निरीक्षक संगीता शर्मा, सउनि चन्दरसिंह खजुरिया, प्रआर कमल सिंह, आरक्षक विवेकसिंह, प्रकाश मालवीय, रविशंकर चौहेला, धर्मेन्द्र भदोरिया ने आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल कर महज तीन दिन में ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
चुनौती के रूप में लिया मामला
सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया। एसपी सविता सोहाने ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपए के इनाम की घोषणा करते हुए दल का गठन किया गया। आरोपी अज्ञात थे लेकिन पुलिस ने अपने मुखबिरों के माध्यम से महज तीन दिन में ही आरोपियों को धरदबोचा।
छेडख़ानी एवं अवैध हथियार
घटना को अंजाम देने में कुलमढ़ी निवासी मोकमसिंह पिता रामसिंह सौंध्या का नाम सामने आया है। वह छेडख़ानी एवं अवैध हथियार रखने के संबंध में न्यायालय से दण्डित भी हो चुका है। जब पुलिस दल ने आरोपी की पड़ताल की तो खुलासा हो गया। मोकमसिंह तथा उसके साथ बालूसिंह पिता शिवलाल २२ वर्ष निवासी कुलमढ़ी हालमुकाम पाट जिला उज्जैन को रविवार को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों से बाइक एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया गया।
Published on:
01 Jul 2019 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allअगार मालवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
