4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

घर के हिस्से की बात को लेकर पुत्र ने किया माता-पिता पर हमला, लकवाग्रस्त मां हुई गंभीर घायल

एक ओर जहां रविवार को सभी दूर फादर्स डे की धूम मची हुई थी वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में अपने ही पुत्र द्वारा किए गए हमले से घायल हुए बुजुर्ग माता-पिता उपचार करा रहे थे। घटना कानड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भुंडवास की है।

Google source verification

आगर-मालवा. एक ओर जहां रविवार को सभी दूर फादर्स डे की धूम मची हुई थी वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में अपने ही पुत्र द्वारा किए गए हमले से घायल हुए बुजुर्ग माता-पिता उपचार करा रहे थे। घटना कानड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भुंडवास की है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रामपुर भुंडवास निवासी सिद्धूलाल (७०) पिता भेरूलाल शनिवार रात को घर के आंगन में बैठे थे तभी उनके बड़े पुत्र कालूसिंह ने घर के हिस्से की बात को लेकर पिता को धक्का दे दिया और विवाद करने लगा। बुजुर्ग पिता से झूमाझपटी कर रहे पुत्र को रोकने आई लकवाग्रस्त मां रुकमाबाई को भी पुत्र ने घायल कर दिया। बुजुर्ग पति-पत्नी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार जारी है।


रुखमाबाई के सिर में चोट आई है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जब इस संबंध में बुजुर्ग सिद्धूलाल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं बड़ा बेटा कालूसिंह है जो कि आए दिन मकान में हिस्सा लेने की बात को लेकर विवाद करता रहता है। शनिवार को नशे की हालत में वह मेरे पास आया और विवाद करने लगा विवाद में उसने मेरे साथ झूमाझपटी कि जब उसकी मां बीच-बचाव करने आई तो उसके साथ भी झूमाझटकी करते हुए उसे धक्का दे दिया और मारने के लिए सरिया उठा लिया। झूमाझटकी में उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।