आगर-मालवा. देपालपुर में नवविवाहिता अंजलि यादव की हुई जघन्य हत्या से आक्रोशित ग्वाला समाज के समाजजनों ने रविवार रात 8 बजे छोटा गवलीपुरा से कैंडल मार्च निकाला जो प्रमुख मार्गों होता हुआ विजय स्तंभ चौराहे पहुंचा। यहां समाज के महिला एवं पुरुषों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंजलि को श्रद्धांजलि दी। समाजजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की कि अंजलि के हत्यारों को शीघ्र से शीघ्र कड़ी सजा देते हुए मृत्युदंड से दंडित किया जाए। नपाध्यक्ष नीलेश जैन पटेल, पार्षद जगदीश गवली, शमीउल्लाह कुरैशी, मयंक राजपूत, सुधीर भाई जैन, विजय गवली, हरीश गवली, विक्की गवली सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।