आगरा। आने वाले कुछ घंटे भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। लखनऊ मौसम विभाग द्वारा भी आगरा और आसपास के जिलों में भारी बारिश के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। आगरा में जुलाई, अगस्त में जबरदस्त बारिश देखने को मिली थी। सोमवार सुबह से ही आगरा में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। फुहारों के बीच कहीं कहीं रिमझिम और कहीं जोरदार बारिश शुरू हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के पास पश्चिमी विक्षोम और कम हवा का दबाव बन रहा है, जिसके चलते आने वाले दो दिन अच्छी बारिश होने का अनुमान है।