
इन परिवारों को नहीं नसीब हो रही दो जून रोटी
आगरा। दो जून की रोटी, ये मात्र एक मुहावरा नहीं है। बल्कि ऐसा सत्य है जो हर किसी को नसीब नहीं होता है। 2 June ki Roti को जोड़ा गया है दो वक्त के खाने से। आज दो जून है और इसके मैसेज वायरल हो रहे हैं। लेकिन, वायरल संदेशों से परे एक ऐसी खबर भी है जो इस मुहावरे को चरितार्थ करती है। कई ऐसे परिवार हैं, जो दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करते हैं लेकिन, बेचारों को दो जून की रोटी नसीब नहीं होती है। पेट पालने के लिए संघर्ष करते हैं। मेहनत मजदूरी के लिए सुबह से घरों से निकल आते हैं। लेकिन, कभी कभी काम नहीं मिलता। सरकार द्वारा मुहैया कराया जा रहा राशन भी पूरे महीने तक परिवार का गुजारा नहीं कर पाता। ऐसे में 2 June Bread इनके लिए एक चुनौती है।
खाना की बर्बादी के लिए बनाई रोटी बैंक
होटल, शादी, पार्टियों में अक्सर खाने की बर्बादी होती है। ऐसा सभी ने देखा है। शादी विवाह और अन्य पार्टियों में खाने की बर्बादी को रोकने के लिए आगरा में रोटी बैंक भी बनी है। रोटी बैंक के सदस्यों ने अपील की है कि जहां कहीं भी खाना बचे आप उन्हें संपर्क करें। खाने को वे पैक करने के बाद जरूरतमंदों में वितरित करते हैं। दो जून की रोटी पर रोटी बैंक के सदस्यों ने अपील की है कि शादी, पार्टियों में उतना ही खाना अपनी प्लेट में रखें, जितना खा सकें। खाना बर्बाद ना करें।
आगरा जनपद के ये हैं हालात
आगरा में कुल 30,67,886 लाभार्थी हैं। इसके तहत आगरा में अंत्योदय राशनकार्ड धारक 9,567 हैं, जिनसे 34,893 लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इनके अलावा 6,69,440 राशनकार्ड धारक और हैं। आगरा नगर निगम क्षेत्र में 2053 लोगों पर अंत्योदय कार्ड हैं, जिनसे इनसे 7,596 लोग लाभान्वित हैं। नगरीय क्षेत्र एत्मादपुर में 37, फतेहाबाद में 83, किरावली में 43, पिनाहट में 10, अछनेरा में 37, बाह में 10, दयालबाग नगर पंचायत में 45, स्वामीबाग नगर पंचायत के दायरे में 25, फतेहपुर सीकरी में 37, शमसाबाद में 50, जगनेर में 37 और खेरागढ़ में 30 अंत्योदय कार्डधारक हैं।
Updated on:
02 Jun 2018 05:22 pm
Published on:
02 Jun 2018 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
