3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की बिना कपड़ों की लाश घर की सीढ़ी पर मिली, आधी रात को घर से हो गई थी लापता

Agra Murder Case : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय महिला नीलम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव गांव के एक घर के बाहर सीढ़ियों के पास मिला।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Ravendra Mishra

Feb 03, 2026

Agra Murder Case : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है , जहां थाना सदर क्षेत्र में एक 36 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही एक घर के बाहर सीढ़ियों के किनारे फेंक दिया और फरार हो गया।

रात में हुई लापता, सुबह मिला शव

मृतका की पहचान 36 वर्षीय नीलम के रूप में हुई है, जो रोहता गांव की ही रहने वाली थी। नीलम की जिंदगी संघर्षों से भरी थी। वह अपने घर पर रहकर जूते की हील बनाने का काम करती थी और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार को चला रही थी। परिजनों ने बताया कि रविवार की रात नीलम अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी, तो घरवाले परेशान हो गए और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की गई। पूरी रात परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

खून से लथपथ मिला शव

सोमवार सुबह गांव की एक गली में खून के धब्बे दिखाई दिए। जब नीलम की बेटी की नजर घर के बाहर सीढ़ियों के पास पड़े शव पर पड़ी, तो वह जोर-जोर से चीखने लगी…“मम्मी… उठो ना!" बच्ची की चीख सुनकर जब परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। नीलम का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सीढ़ियों और आसपास खून बिखरा हुआ था, जो संघर्ष और बेरहमी की कहानी बयान कर रहा था

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

थाना सदर पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम और डीसीपी सिटी अली अब्बास मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही, पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Story Loader