3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां 24 घंटे होती है शराब की बिक्री, देखें वीडियो

  वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराब का ठेका बंद होने पर भी विक्रेता दीवार के सहारे से किस तरह शराब बेच रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Nov 30, 2019

यहां 24 घंटे होती है शराब की बिक्री

यहां 24 घंटे होती है शराब की बिक्री

आगरा। थाना न्यू आगरा स्थित नगला बूढ़ी में एक ऐसा ठेका है जहां 24 घण्टे में कभी भी शराब ले सकते हैं। यहां न कोई रोकने वाला है और न ही कोई टोकने वाला। इसे आबकारी विभाग की लाचारी कहें या मिलीभगत यह तो जांच का विषय है लेकिन ये सच है कि योगी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद यहां शराब की कालाबाजारी और अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। अवैध तरीके से शराब की बिक्री का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराब का ठेका बंद होने पर भी विक्रेता दीवार के सहारे से किस तरह शराब बेच रहा है। सुबह 5:00 बजे से ही यहां शराब मिलना शुरू हो जाती है। शराबियों का सुबह से ही जमघट शुरू हो जाता है। इसके सामने तमाम अच्छी सोसाइटी बनी हैं। उन्होंने कई बार शिकायत भी की है, लेकिन आबकारी विभाग की तरफ से कभी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें: शौच के लिए गई किशोरी की गला रेतकर हत्या

Story Loader