5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटबंदी के दूसरे वर्ष धनतेरस पर हुई जमकर धनवर्षा, टूट गया रिकॉर्ड, 500 करोड़ का हुआ करोबार….

सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, कपड़ा व्यवसायियों पर जमकर धनवर्षा हुई।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 05, 2018

500 crore business on Dhanteras 2018

500 crore business on Dhanteras 2018

आगरा। धनतेसर पर बाजार में रिकॉर्ड टूटा। 500 करोड़ के कारोबार से मंदी के दौर से गुजर रहा बाजार मुस्करा उठा। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, कपड़ा व्यवसायियों पर जमकर धनवर्षा हुई। एक अनुमान के मुताबिक आगरा में 500 करोड़ का व्यापार हुआ। धनतेरस पर हुए इस बंपर व्यापार से व्यापारी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सराफा बाजार में गजब का बूम
सराफा बाजार में गजब का बूम दिखाई दिया। नोटबंदी के दूसरे वर्ष बाजार में हुई इस बढ़ोत्तरी ने व्यापारियों के चेहरे खिला दिए। शहर के बड़े सर्राफ पीसी ज्वैलर्स के अभिमन्यु ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार काफी अच्छा है। वहीं तनिष्क शोरूम एमजी रोड के अनुराग बंसल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना की जाए, तो इस बार बाजार में बूम दिखाई दिया है। लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी टूटी मंदी
वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के व्यापारियों की भी इस धनतेरस ने मंदी का दौर तोड़ दिया है। धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी जमकर बूम देखने को मिला। सीता फर्नीचर एंड इलेक्ट्रोनिक्स के संदीप गोयल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में बाजार ने 20 फीसद तेजी पकड़ी है। वहीं राज इलेक्ट्रॉनिक्स के राज शर्मा ने बताया कि बाजार इस बार अच्छा रहा है। ये नहीं कहा जा सकता है कि मंदी से पूरी तरह उबर आए हैं।

ऑटोमोबाइल बाजार ने भी पकड़ी रफ्तार
वहीं इस धनतेरस ऑटोमोबाइल बाजार ने भी रफ्तार पकड़ी है। शहर के तमाम बड़े शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ देखी गई। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक की पहले से ही बुकिंग की गई थी, धनतेरस पर इन वाहनों की डिलीवरी दी गई।

कपड़ा बाजार
वहीं इस धनतेरस कपड़ा बाजार भी मुस्करा उठा। आगरा मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि कपड़ा बाजार में दीपावली से पहले बूम ही रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है। बाजार में जो रुख अभी नजर आ रहा है, उससे व्यापारी उत्साहित हैं।