11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफलः इन तीन राशि के जातकों के लिए लाभ ही लाभ, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज है बुधवार। 26 सितम्बर, 2018। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

4 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Sep 26, 2018

aaj ka rashifal 14 november

rashifal 20 september

आज है बुधवार। 26 सितम्बर, 2018। हमारे जीवन को ग्रह संचालित करते हैं। ग्रहों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। मेष, मकर और धनु राशि वाले जातकों के लिए सबसे अच्छा दिन रहेगा। जॉब बदलने के भी योग बन रहे हैं। सलाह दी गई है कि सतर्क रहें और वाणी पर संयम रखें। यहां पढ़िए आज आपके जीवन में क्या घटित होने वाला है। काम बनेंगे या बिगड़ेंगे। क्या करें कि सफलता मिले।

Aries (मेष)
जीवन में सुखद और सकारात्मक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। दोस्त या प्रेमी से मदद भी मिल सकती है। बिना मदद खुद की कोशिशों से ही आप सफल हो सकते हैं। सभी के लिए आप बहुत मददगार भी साबित होंगे। कई मामलों का ऐसा समाधान निकाल देंगे, जिससे सभी संतुष्ट हो सकते हैं। दूसरे क्या सोचते हैं, आज आप तुरंत समझ जाएंगे। पार्टनर के साथ खुली और ईमानदारी की बात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। पैसों के मामलों के लिए दिन ठीक है।

Taurus (वृष)
सोच-विचार कर के ही आगे बढ़ें। मनमर्जी का काम करने में आपकी रुचि ज्यादा हो सकती है। खास मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेना आपके लिए ठीक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है। व्यक्तिगत समस्या हल हो सकती है। दोस्तों के साथ आपका बहुत अच्छा समय बीतेगा।

Gemini (मिथुन)
बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। आप चाहें, तो जोखिम भी उठा सकते हैं। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम पूरे जोश और लगन से करें। आपकी कोशिशें जल्दी ही रंग ला सकती है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। स्थितियों को सुधारने के बारे में विचार जरूर करें। अपनी मेहनत पर आपको गर्व हो सकता है।

Cancer (कर्क)
खुले मन से बात करें और दूसरों की परेशानी समझने की कोशिश करें। समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरी या बिजनेस के रुके हुए कुछ काम पूरे हो सकते हैं। आपको निवेश के कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। ज्यादातर खर्चा घर-परिवार के कामों पर हो सकता है। प्रेमी के साथ और अपने करीबी दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार की पूरी कोशिश करें।

Leo (सिंह)
दिन भर खुश रहेंगे। कामकाज में आप बहुत सफल भी हो सकते हैं। विवाद निपटाने के लिए बातचीत हो सकती है। आज अपने कामकाज में संतुलन बनाने की कोशिश करें। दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करें। आपकी जो भी समस्या हो, उसके बारे में सलाह देने के लिए कोई न कोई मिल ही जाएगा। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने के योग हैं। किस्मत की मदद से काम पूरे हो सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले ठीक से चेक कर लें। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। किस्मत का साथ भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Virgo (कन्या)
अपनी सोच सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन भी मिल सकते हैं। कामकाज में मन लगेगा। पूरी ताकत से कामकाज निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। उदारता भी रहेगी। काम निपटाने, बिल चुकाने जैसे बकाया कामों पर ध्यान दें। आप जिससे मिलेंगे, वह आपसे प्रभावित हो सकता है। रूठे हुए प्रेमी को मनाने जैसी स्थिति भी बन सकती है। उन्नति के लिए मेहनत हो सकती है।

Libra (तुला)
किसी तरह का सरप्राइज आपको मिल सकता है। रोजमर्रा के कामों को लेकर कोई नई योजना बन सकती है। थोड़े समय में सब ठीक होने के योग बन रहे हैं। कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। लोग आपसे कई तरह की अपेक्षाएं रख सकते हैं। लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरूरत हो सकती है। कुछ उलझे हुए मामले भी सुलझ सकते हैं। आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। नौकरी में ट्रांसफर और पदोन्नति की संभावना है। सामाजिक कामकाज में आप बिजी रहेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद हो सकता है।

Rashifal today" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/12/ganeshaji_3469297-m.jpg">

Scorpio (वृश्चिक)
आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। आज आप ज्यादा ही जोश में रहेंगे। दूसरों की मदद से आज आप अपने कई काम पूरे हो सकते हैं। कई लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। आपकी बातों से किसी का भी दिल भी पिघल सकता है। माता-पिता के साथ संबंधों में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। कर्मचारियों पर खासतौर से ध्यान दें।

Sagittarius (धनु)
अचानक कोई अच्छा काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। मन में जो भी योजना है, उसे पेश करने की सोच रहे हैं तो पेश कर दें। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार पर होने वाले खर्चे से परिवार के लोग खुश भी हो सकते हैं। आज आप एक समय में एक से ज्यादा काम करने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सभी के लिए आज आप बहुत मददगार हो सकते हैं। अपनी सीमा में रहते हुए काम करेंगे, तो ही ठीक रहेगा।

Capricorn (मकर)
आपको किसी नतीजे का इंतजार रहेगा। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी और ज्यादातर काम आसानी से निपटने के योग हैं। आत्मविश्वास के दम पर आप लगभग हर कोशिश में सफल हो सकते हैं। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके जीवन को आने वाले समय तक प्रभावित कर सकता है। हर बात पर बेहद तार्किक ढंग से विचार करने की कोशिश करें। नया बिजनेस, नई पार्टनरशिप या नए संबंध शुरू करने के लिहाज से दिन ठीक है। चंद्रमा यात्राएं करवा सकता हैं। आज अचानक काम शुरू हो सकते हैं और खत्म भी होंगे।

Aquarius (कुंभ)
कोई फैसला लेना चाह रहे हैं तो थोड़ा शांत होकर कुछ सोचें। आप कोशिश करेंगे, तो लगभग हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। निवेश में भी आपको फायदा हो सकता है। किसी जरूरतमंद की मदद करने में जरा भी संकोच न करें। टेंशन वाले मामलों में राहत मिल सकती है। सामूहिक कामकाज में सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों का विवाह हो सकता है। अटके हुए कागजी कामकाज निपट सकते हैं।

Pisces (मीन)
आप अपनी ही दुनिया में खोए रह सकते हैं। मन की बात अपने मन में ही रखने की कोशिश करें। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। एकाग्रता और मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ समय बीतेगा। कोई नया प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। योजना बनाने से ज्यादा आपके लिए मेहनत करना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। शांति से विचार करेंगे तो परेशानियां और डर खत्म हो जाएंगे। संतान की उन्नति से खुशी होगी। वाणी पर भी संयम रखें।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा

संजय प्लेस, आगरा

मोबाइलः 9219615700