11 December 2025,

Thursday

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राशि के जातकों को आज मिलेगा छुपा हुआ धन, जानिए क्या है आज आपकी किस्मत में, क्या कहते हैं आपके सितारे

आज करें भगवान गणेश की पूजा। धनलाभ के बन रहे योग।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

May 31, 2018

horoscope

horoscope

आगरा। गुरु का दिन है गुरुवार। आज की राशि के जातकों के लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि धनलाभ प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। जो विद्यार्थी हैं वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें। गणेश जी का पूजन करें। ब्राह्मणों का सम्मान करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें और धर्म का आचरण करें, क्योंकि बृहस्पति उनका सही होता है, जो न्याय की बात करते हैं। गुरुओं का सम्मान करें।


मेष - आज आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आपकी ख्याति बढ़गी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान या आयोजन में भाग लेंगे। उपहार एवं धन का लाभ मिलेगा।

वृष - आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। वाहन सुख उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अज्ञात भय मन में बना रहेगा। अकारण तनाव मिल सकता है।

मिथुन - आज किसी अभिनज्ञ मित्र से भेंट होगी। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। सुखद यात्रा होगी। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाणता आएगी, धनलाभ होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क - आज कार्यक्षेत्र में तनाव मिल सकता है। ट्रेडिंग के कार्य से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में संदेह उत्पन्न होगा।

सिंह - आज परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। किसी अभिन्य मित्र से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ होगा।

कन्या - आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि वाहन संबंधी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। सुखद यात्रा होगी। धन अथवा उपहार का लाभ मिलेगा। माता से स्वादिष्ट भोजना प्राप्त होगा।

तुला - आज आपको मान सम्मान मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। निद्रा सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धनलाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनैतिक क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। वाहन सुख उत्तम रहेगा। पत्नी के कारण ख्याति बढ़ेगी।
वृश्चित - आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। घर की सुख सुविधा पर धन व्यय करेंगे। आपके धन संचय में वृद्धि होगी। आपको वस्त्र भोजन प्राप्त होगा।

धनु - आज आपको धन एवं उपहार प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी मददगार सिद्ध होंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। राजनैतिक उच्चपद प्राप्त लोगों से भेंट होगी।
मकर - आज व्यय अधिक होगा। भागदौड़ बनी रहेगी। लंबी यात्रा या विदेश यात्रा के योग बनेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी।

कुंभ - आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से धन अथवा उपहार प्राप्त होंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में आमददनी अच्छी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। वाहन सुख उत्तम रहेगा।
मीन - आज कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा।


डॉ. अरविंद मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद
मो. नंबर- 9412343560