
आगरा।सूर्य चंद्रमा और शनि का षडाष्टक योग बन रहा है। इसके साथ ही मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का भी एक अशुभ योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि इन दो अशुभ योग के कारण ये समय कुंभ, धनु, वृश्चिक, तुला, सिंह, मिथुन और मेष राशि वालों पर भारी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इन पांच राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसलिए भगवान गणेश का पूजन करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि - आज कुंभ राशि वाले जातक व्यापार में ऐसे सौदे करने से बचें, जिनमें जोखिम हो। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जो भी फैसला लें, बेहद सोच समझकर लें।
धनु राशि - आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में बड़े बदलाव की संभावना बन रही है। विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको अपने दुश्मन का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने मन की बात दूसरों का न बतायें। पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि - व्यापार के निर्णय बेहद सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आपको तनाव बढ़ सकता है, रिश्तों के कुछ मामले आपके लिए परेशानियों वाले साबित होंगे, जहां तक संभव हो, छोटे मामलों से खुद को दूर रखें। पत्नी और बच्चों से प्रेम बढ़ेगा। दिन भर दौड़-धूप से थकान रहेगी।
तुला राशि - अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। कामकाज में मेहनत ज्यादा हो सकती है। लेन-देन, निवेश या नौकरी किसी भी मामले में रिस्क न लें। आज आप अपनी हैसियत से बढ़कर भी खर्चा कर सकते हैं, लेकिन पैसों को लेकर जो भी तनाव है, उसे खुद पर हावी न होने दें।
सिंह राशि - अपनी भाषा पर संयम रखें, अपने दिल की बात हर किसी से न कहें। सेहत के मामले में उतार चढ़ाव आ सकता है, कमजोरी महसूस करेंगे। खर्चा अधिक होने के योग बन रहे हैं, आपके दुश्मन आप पर हावी होने का पूरा प्रयास करेंगे।संभलकर दिन बिताएं।
मिथुन राशि - व्यापार में जोखिम न लें, ओवर कॉन्फिडेंस में आकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको सावधान रहना होगा। जोश में आकर कोई भी फैसला करने से भी बचें। पैसों के कुछ मामलों को लेकर आपके तनाव हो सकता है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं।
मेष राशि - अपने लेन-देन गुप्त रखें। कार्यस्थल पर जूनियर भी आपसे नाराज हो सकते हैं। पैसों की चिंता आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन हो सकता है आपके कुछ काम समय पर न हों। समय पर न पहुंच पाने से आप दुखी भी हो सकते हैं। आपके विचारों में उग्रता आ सकती है।
वृषभ राशि - सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। ऑफिस के काम या टारगेट पूरे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि - कारोबार में फायदा हो सकता है। नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। प्यार के इजहार के लिए दिन अच्छा रहेगा। किस्मत साथ देगी। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि - ये दिन आपके लिए शुभ रहेगा। इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। अतरिक्त धन कमाने का योग बन रहा है।
मकर राशि - व्यापार में चल रही परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। नया काम शुरू हो सकता है। परिवार और लव लाइफ में खुशी मिल सकती है। पार्टनर की बातों को गंभीरता से लें तो आपके संबंध में और मिठास आ सकती है।
मीन राशि - कामकाज में अधिकारियों से सहयोग और पैसा मिलेगा। पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी। प्रेम और सहयोग मिलेगा। खुद में नई ऊर्जा महसूस हो सकती है।
Published on:
17 May 2018 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
