आगरा

राष्ट्रपिता के खिलाफ अधिवक्ता ने की अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसियों ने दी तहरीर

आगरा जिला मुख्यालय में एक अधिवक्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।

less than 1 minute read
Mar 18, 2023
कांग्रेसियों ने पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह को तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

आगरा के जिलामुख्यालय में डीएम कार्यालय के बाहर बैठने वाले अधिवक्ता ने लोगों के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर दी। लोगों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद कांग्रेसियों ने पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह को तहरीर देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

आगरा जिला मुख्यालय में डी एम कार्यालय के बाहर अमर सिंह वर्मा नामक अधिवक्ता बैठता है। कांग्रेस नेता अमित सिंह ने बताया की अधिवक्ता दिन भर लोगों से अभद्रता और गाली गलौच करता है। वो खुलेआम रोजाना देश के तमाम महापुरुषों को गालियां देकर अभद्र बातें कहता रहता है।

वीडियो देखने में आयेगी शर्म

अमित सिंह के अनुसार वायरल वीडियो में अधिवक्ता अमर सिंह जिस अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है, उसको देखना भी शर्मनाक है। जिन महापुरुष ने हमें आजादी दिलाई, उनका इतना अपमान हर भारतीय का अपमान करने जैसा है। आरोपी पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।

दर्ज होगा मुकदमा

पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए थाना नाई की मंडी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।

Published on:
18 Mar 2023 07:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर