Land Dispute in Agra: उत्तर प्रदेश के देवरिया में नरसंहार के बाद मंगलवार को आगरा में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां जमीन के पुराने विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई। आइए जानते हैं पूरा मामला…
Two People Shot in Agra: उत्तर प्रदेश में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को पूर्वी यूपी के देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर 6 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जबकि मंगलवार सुबह आगरा में भी जमीन के विवाद में दो लोगों को गोली मार दी गई। मामला आगरा के ट्रांस यमुना थाने के नगला रामबल का है। यहां मंगलवार की सुबह-सुबह दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना ट्रांस यमुना कॉलोनी थाना क्षेत्र के नगला रामबल की बताई गई है। यहां सुबह जमीन के विवाद में दो पक्ष आमने- सामने आ गए। वाद-विवाद से शुरू झगड़ा फायरिंग तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग की गई। इसमें दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
फायरिंग से क्षेत्र में फैली दहशत, पहुंची पुलिस
आगरा में मंगलवार सुबह-सुबह लोग अपने घरों में चाय नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान तड़ातड़ फायरिंग की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले। यहां दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष देखकर लोगों में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फिर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि गोलियां चलने लगीं। लोगों में भगदड़ मच गई। गोली चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ी संख्या में पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी तितर-बितर हुए। पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके से पुलिस को लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।