1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन के बाद ताजमहल की खूबसूरती को निहारने को उमड़ी टूरिस्टों की भीड़, एक दिन में 20 हजार ने देखा ताज

— कोरोना के चलते विगत लंबे समय से ताजमहल को देखने आने वाले टूरिस्टों की संख्या में काफी कमी आई थी, कोरोना के चलत दो बार ताजमहल को बंद भी किया जा चुका है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

Aug 29, 2021

Tajmahal

Tajmahal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। वैसे तो कोरोना की वजह से लोगों के कामकाज और दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। लोगों के सामने रोजी रोटी तक का संकट आ खड़ा हुआ था लेकिन समय की चाल के साथ एक बार फिर कोरोना को मात देते हुए विश्व की खूबसूरत इमारत ताजमहल को देखने के लिए टूरिस्टों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसा विगत कई माह में पहली बार हुआ है जब एक दिन में 20 हजार टूरिस्टों ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा हो।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में लूडो खेलने को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद, फिर हुई पत्थरबाजी और मारपीट

कोरोना के चलते बंद रहा था ताजमहल
ताजमहल को देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट काफी संख्या में आगरा आते हैं। इस वर्ष 82 दिन के बाद पर्यटकों के लिए रविवार को भी ताजमहल खोलने का निर्णय लिया गया था। ताजमहल के लिए अभी ऑनलाइन टिकट सिस्टम लागू है। प्रदेश सरकार ने शनिवार की बंदी 14 अगस्त को समाप्त की गई थी। कोरोना संक्रमण के चलते 16 अप्रैल को बंद किए गए सभी स्मारकों को 16 जून को खोला गया था। अब शनिवार-रविवार को भी ताजमहल खुल रहा है। कोरोना संक्रमण के दौर में आगरा में 188 दिनों तक ताजमहल बंद रहा था। जिसके बाद इससे जुड़े लोगों को काफी परेशानी हुई थी। पर्यटन पर खासा प्रभाव पड़ा था। आगरा में होटल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह से ठप हुई और लोग बेरोजगार हुए। लेकिन अब एक बार फिर से ये इंडस्ट्री उड़ान भर रही है। सैलानियों के आने से पर्यटन से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है। जमीन से करीब 239 फीट ऊंचाई पर ताज के गुंबद पर झूला लटका कर एएसआई कर्मचारियों ने गुंबद का संरक्षण कार्य किया था। 1944 के बाद पहली बार ताज के गुंबद पर इनले पीस लगाने और चारों बुर्जियों का संरक्षण किया गया। शनिवार को टूरिस्टों ने सबसे अधिक करीब 20 हजार ने ताजमहल को निहारा।

Story Loader