
cyber crime
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा. साइबर क्राइम ( cyber crime ) का अनाेखा मामला सामने आया है। एक छात्र काे अपने से दाेगुनी उम्र की टीचर से प्यार हाे गया। जब यह प्यार परवान नहीं चढ़ा ताे छात्र ने गुस्से में आकर टीचर काे पॉर्न स्टार बना दिया। पहले टीचर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और फिर एडिट फाेटाे अपलाेड कर दिए। बाद में जब यह मामला खुला ताे हर काेई हैरान रह गया।
घटना आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की है। यहां एक कॉन्वेट स्कूल की टीचर से उसकी आधी उम्र के छात्र काे प्यार हाे गया। छात्र ने टीचर से ट्यूशन लगाया और पढ़ने के लिए घर आने लगा फिर एक दिन अचानक छात्र ने ट्यूशन छाेड़ दिया। इसके बाद भी सब कुछ सामान्य चल रहा था कि अचानक टीचर के साथ कुछ अजीब हरकतें हाेने लगी। टीचर के माेबाइल फाेन पर अलग-अलग लाेगाें की कॉल आने लगी। ये सभी लाेग टीचर से गंदी बात करते थे। पहले ताे टीचर को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब लगातार फाेन कॉल आने शुरू हुए ताे उन्हाेंने इसकी शिकायत पुलिस से की।
एसएसपी बबलू कुमार ( SSP Bablu kuma ) ने पूरे मामले काे साइबर क्राइम टीम के हवाले कर दिया। बाद में जांच हुई ताे चाैंका देने वाला मामला सामने आया। पुलिस जांच में लाला ठाकुर नाम के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। पुलिस ने हिरासत में लेकर इससे पूछताछ की ताे पता चला कि इस पूरी कहानी के पीछे टीचर के ही एक पुराने स्टूडेंट का हाथ है।
पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसे टीचर से प्यार हाे गया था। टीचर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसने टीचर से ट्यूशन लगाया था लेकिन टीचर ने उसकी ओर काेई ध्यान नहीं दिया। इससे वह गुस्से में आ गया उसने ट्यूशन छोड़ दिय। इसके बाद उसने अपने चाचा लाला ठाकुर के साथ मिलकर पहले टीचर की नकली फेसबुक आईडी बनाई और फिर उसके प्राइवेट नंबर काे सार्वजनिक कर दिया। पुलिस ने अब दाेनाें चाचा भतीजे काे गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Updated on:
07 Jan 2021 08:00 pm
Published on:
07 Jan 2021 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
