
प्रतीकात्मक तस्वीर
Agra News: सिविल सोसाइटी आफ आगरा ने एयरफोर्स, एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच सामंजस्य की कमी के चलते हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करने का आरोप लगाया है। सोसायटी का आरोप है कि एयरफोर्स की सिक्योरिटी ड्रिल के कारण बैंगलोर जाने वाले हवाई यात्रियों को अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए गेट से प्लेन तक पैदल जाना पड़ा है और एक यात्री की फ्लाइट छूट गई है।
सिविल सोसायटी आफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा के अनुसार आगरा में पर्यटकों के लिये अनेक आकर्षक स्थान हैं, फलस्वरूप भारत घूमने आने वालों में अधिकांश पर्यटक आगरा जरूर आते हैं। यहां दशकों से बनी चली आ रही एयर कनेक्टिविटी की अनिश्चितता और वायुसेना परिसर में सिविल एन्क्लेव होने से उनमें से अधिकांश को अच्छा अनुभव नहीं होता है। फ्लाइट पकड़ने के लिये उन्हें सामान्य से कहीं अधिक समय लगाना पड़ता है और कभी कभी तो उनकी फ्लाइट तक छूट जाती है।
शुक्रवार को छूटी पर्यटक की फ्लाइट
आपसी समन्वय की कमी के साथ चल रही व्यवस्था के परिणाम स्वरूप शुक्रवार को आगरा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा,उनमें से एक यात्री तो फ्लाइट पकड़ ही नहीं सका। दरअसल हवाई यात्री सिविल टर्मिनल को पहुंचने के लिए अर्जुन नगर गेट पहुंचे तब उन्हे मालूम हुआ कि वायुसेना की कोई सिक्योरिटी ड्रिल है, उसके समाप्त हो जाने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। जब ड्रिल समाप्त हो गयी और यात्री नगर सेवा के नियत वाहन में एन्क्लेव जाने के लिये तैयार हुए तो गेट पर सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें रोक दिया । जब काफी अनुरोध किया गया तो उनसे कहा गया कि अगर आप जाना चाहे तो पैदल ही जा सकते हैं। इन यात्रियों ने इंडिगो के स्टाफ से जब वाहन उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया तो उन्होने असमर्थता व्यक्त कर दी। इस ‘बहस- मुसाइबे ‘ के बावजूद जब अनुमति नहीं मिली तो मजबूरन यात्रियों को अर्जुन नगर गेट से सिविल एन्क्लेव के लगभग दो कि मी लम्बे मार्ग को पैदल ही तय करना पडा।एक यात्री की तो फ्लाइट ही छूट गयाी। अचानक हुई इस कार्यवाही से यात्रियों में बहुत असंतोष और रोष है।जब तक सिविल एंकलावे बाहर नहीं शिफ्ट हो जाता एयरफोर्स , एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी के समन्वय में होना जरूरी है, नहीं तो ऐसी स्थिति अक्सर होती रहेंगी ।
शिफ्टिंग तक दिया जाए ध्यान
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सैकैटरी अनिल अनिल शर्मा ने कहा है कि अर्जुन नगर गेट वायु सेना प्रशासन के द्वारा नियंत्रित है, फलस्वरूप यात्रियों को अक्सर कई किस्म की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय हितों को दृष्टिगत एयरफोर्स से तो सुरक्षा अभ्यास बंद करने को नहीं कहा जा सकता लेकिन सरकार को इस दिशा में प्रयास कर यात्रियों को अर्जुन नगर गेट से सुविधा जनक प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिये। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा ने इस संबध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा है।इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिविल एंकलावे का एयर फोर्स परिसर से बाहर आना जरूरी है। अनिल शर्मा और सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के अध्यक्ष पूर्व पार्षद डा शिरोमणि सिंह ने आगरा नगर निगम को भी एक पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि हवाई यात्रियों के लिये अर्जुन नगर गेट पर आधुनिक सुविधा युक्त बाथरूम (टॉयलेट)उपलब्ध करवाये।जिससे यात्रियों को बेपर्दगी और असुविधा का सामना न करना पड़े।
Published on:
29 Jul 2023 01:15 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
