5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देह व्यापार की मंडी बना आगरा, आसानी से मिलते हैं ग्राहक, हाईटेक तरीकों से होता है काम

ताजनगरी आगरा में देह व्यापार का धंधा के बहुत समय से फल-फूल रहा है। पर्यटकों के अधिक आने की वजह से लोगों के कमाई का आसान सा साधन बना हुआ है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Dec 27, 2022

spa_centre.jpg

सोमवार को एसीपी अर्चना सिंह ने देह व्यापार पर पहली कार्रवाई की। पुलिस ने थाईलैंड की तीन, म्यांमार की दो और असम की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। संचालक पड़ोसी जिले फिरोजाबाद के निवासी थे।

किराए के मकान में स्पा खोल रखा था जिसके आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। ज्यादातर युवक लखनऊ से आए पर्यटक थे। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया, “आठ महीने से यह स्पा सेंटर चल रहा था।”

ताजगंज, सदर थाना क्षेत्र समेत कई स्थानों पर खुलेआम स्पा सेंटर चल रहे हैं। यूनानी चिकित्सा अधिकारी ने बताया, “आगरा में कोई भी स्पा सेंटर का लाइसेंस हमारे यहां से इश्यू नहीं हुआ है। इसके बाद भी पुलिस बंद क्यों नहीं करा रही है।”

छह महीने में 4 देह व्यापार के मामले पकड़े
छह महीने में आगरा में पुलिस ने चार देह व्यापार के मामले पकड़े हैं। इनमें तीन स्पा सेंटर थे। बीते दिनों थाना छत्ता के अंतर्गत आस्था सिटी सेंटर में खुलेआम स्पा के नाम पर देह व्यापार करने के वीडियो और दलाल की बातचीत का ऑडियो सामने आया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बिना सेटिंग के कोई नहीं होता काम
नाम न छापने की शर्त पर इस काम से जुड़े एक युवक ने बताया की वो खुद का स्पा दूसरे जिले में चलाता है।आगरा में वो सिर्फ दूसरे स्पा सेंटर पर बैठकर व्यवस्थाएं देखता है और ग्राहक लाता है। यहां बिना सेटिंग के कोई काम नहीं होता है।

हाईटेक हो गए संचालक
दो साल पहले ताजगंज के एक मॉल में स्पा सेंटर में लड़कियों की कैटवाक और संचालक के पैसे तय करने का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने छापा मारा तो वहां दो सेंटर बंद मिले थे। संचालक ने कुछ समय बीतने के बाद स्पा बंद कर हेयर ड्रेसिंग सैलून खोल लिया और वही देह व्यापार का धंधा नए तरीके से शुरू कर दिया।

वेबसाइट पर रजिस्टर करा देते हैं नंबर
सभी स्पा सेंटर अपने कांटेक्ट नंबर जस्ट डायल जैसी वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करवा देते हैं। स्कॉट सर्विस और स्पा लिखते ही गूगल पर तमाम नंबर सामने आ जाते हैं। दलाल ग्राहक को तय जगह बुलाते हैं और उनका आदमी दूर से देख कर चेक करता है। ग्राहक वाजिब होने पर उसे वहां से अड्डे तक लाने की जिम्मेदारी उसी की होती है। अड्डे पर ग्राहक को लड़कियां दिखा कर पैसे तय कर सर्विस दी जाती है।

नहीं पूरे होते कोई भी नियम
किसी भी स्पा सेंटर को चलाने के लिए पहले यूनानी चिकित्साधिकारी से लाइसेंस लेना होता है। मसाज करने वाले के पास यूनानी डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी होता है। जिस जगह मसाज हो वहां भरपूर रोशनी होनी चाहिए और मसाज की जगह पर एक फिजियोथेरेपिस्ट की उपस्थिति होनी चाहिए। क्रास जेंडर पर मसाज करने की यूपी में किसी को अनुमति नहीं है। पूर्व में हाईकोर्ट स्पा सेंटरों को अवैध मानकर बंद कराने के निर्देश दे चुका है।

एसीपी अर्चना सिंह के अनुसार पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और पहले भी हम लगातार कार्रवाई करते रहे हैं। किसी भी तरह का अनैतिक कार्य शहर में नहीं होने दिया जाएगा।