
आगरा में सभा में योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ब्रज में नगर निकाय चुनाव प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर जबानी हमला बोला यार भाजपा के एजेंडे के बारे में बोलते हुए अयोध्या,काशी के बाद मथुरा वृंदावन में ब्रज कारीडोर बनाए जाने की बात कही। हर जिले की मूलभूत बातों के साथ मुख्यमंत्री ने दीपावली पर एक सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही है। भविष्य में इन्वेस्टर सम्मिट के बाद एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मथुरा, फिरोजाबाद और आगरा में जनसभा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा, फिरोजाबाद और आगरा में जनसभा की। मथुरा में उन्होंने चौरासी कोस परिक्रमा शुरू करने की बात कही और साथ ही वृंदावन प्राधिकरण बनाने, शराब और मांस पर बैन लगाने और लोगों को मुफ्त आवास योजना का लाभ मिलने की बात कही। मंच से अयोध्या और काशी में बदलाव के बाद मथुरा की बारी आने की बात भी योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने जवाहरबाग कांड के बारे में बोलते हुए सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
आगरा वीरों की धरती
ताजनगरी आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जी - 20 सम्मिट के दौरान आगरा को चमकाने की बात बोलते हुए कहा की पहले आगरा में जगह - जगह कूड़ा फैला रहता था पर अब शहर खूबसूरत दिख रहा है। आगरा वीरों की धरती है।हम गुलामी का अंश जहां भी हो उससे मुक्ति दिलाना चाहते हैं, इसी लिए हमने मुगल म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी महाराज का म्यूजियम बनाने की घोषणा की। आज तमंचा लेकर घूमने वाले डर के कारण बाहर नहीं निकलते हैं। जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था , आज वो किसान सम्मान योजना के बाद छाती चौड़ी करके निकलता है। पहले की सरकार में लोगों के मकानों पर कब्जा होता था और आज हमारी सरकार में गरीब को मकान मिल रहा है।
कार्यों का किया बखान
मुख्यमंत्री ने कहा की जल्द मेट्रो की सौगात भी आगरा को मिल जायेगी, लाखों को पेय जल योजना का लाभ मिल चुका है और बचे हुए लोगों को जल्द मिल जायेगा। सीवर की समस्या दूर करने के लिए लगातार लाइन बिछाई जा रही है। दीपावली पर प्रदेश में हर परिवार को एक सिलेंडर दिया जाएगा।
Published on:
27 Apr 2023 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
