3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम फ्राड का ये तरीका जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, पकड़े गए गैंग ने किया सनसनीखेज खुलासा

क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच सदस्य किए गिरफ्तार, एटीएम के अंदर बुजुर्ग और महिलाओं को बनाते थे शिकार

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Oct 14, 2018

atm

ATM में पैसे कट गए लेकिन हाथ में नही आया तो ये करें काम, तुरंत मिलेगा आपका पैसा

आगरा। यदि आप एटीएम से रुपए निकाल रहे हैं और एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे और आपसे कोई पिन पूछकर मदद की पेशकश करता है तो बचकर रहिए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एटीएम के अंदर महिलाओं, बुजुर्गों को अपना शिकार बनाने वाला जब क्राइम ब्रांच टीम के हत्थे चढ़ा तो उससे सनसनीखेज खुलासे हुए। पुलिस ने प्रेसवार्ता कर सभी शातिरों के द्वारा किए गए फ्राड की जानकारी दी। इस गैंग के पांच सदस्य पकड़े गए हैं और उनके पास से 21 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं।

एटीएम के बाहर रहते थे खड़े
पकड़े गए गैंग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गैंग के सदस्य महिलाओं और बुजुर्गों को अपना शिकार बनाते थे। सदस्य एटीएम के बाहर खड़े रहते थे। एटीएम से कैश निकालने के लिए बुजुर्ग और महिलाओं के आने पर हरकत में आ जाते थे।

ये था तरीका
SP City प्रशांत वर्मा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि शातिर बदमाश दो मशीन वाले एटीएम के बाहर खड़े रहते थे। बुजुर्ग और महिला एटीएम में कैश निकालने पहुंचते थे तो उनके पीछे लाइन में खड़े हो जाते थे। उनकी मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड ले लेते थे, उनसे पिन नंबर डालने की कहकर उनके कार्ड से एटीएम की दूसरी मशीन से स्वैप कर देते थे। उनका पिन नंबर देखने के बाद दूसरी मशीन से ट्रांजेक्शन करने के बाद चले जाते थे। महिला और बुजुर्ग के कैश निकालकर बाहर निकले पर मोबाइल पर एक के बाद पैसे निकालने के दो मैसेज आ जाते थे। बैंक में शिकायत करने पर बताया जाता था कि उनके एटीएम से ही दो बार में पैसे निकाले गए हैं। शातिर मथुरा आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में घटनाएं कर रहे थे।

इन्हें किया गया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की आगरा टीम ने एटीएम फ्राड में राजस्थान के धौलपुर निवासी फिरोज हनीफ, मथुरा के कोसी निवासी शोएब, शाहगंज के खेरिया मोड़ निवासी बंटी अब्बासी, शाहगंज के आजमपाड़ा निवासी फरमान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने उनके कब्जे से 25,000 रुपये और 21 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

Story Loader