29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra Flood News: खतरे के निशान से 12 फीट नीचे बह रही यमुना, सड़कों पर आया पानी

Agra Flood News: यमुना नदी इस समय उफान पर है।ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को डर सता रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jul 16, 2023

yamuna.jpg

यमुना अब खतरे के निशान से मात्र 12 फीट नीचे बह रही है

Agra Flood News: आगरा में अब यमुना लोगों को डराने लगा है। खेतों में पानी भरने से किसानों को नुकसान हुआ है और यमुना किनारा रोड पर सड़क पर पानी भर गया है। यमुना अब खतरे के निशान से मात्र 12 फीट नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने से नाले भी अब बैक हो रहे हैं।

मथुरा से छोड़ा गया पानी

बता दें की बाढ़ के कारण मथुरा गोकुल बैराज से 1 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहले ही यमुना में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था और अब यह खतरा और बढ़ गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारा रेलवे ब्रिज के नीचे सड़क पर पानी भर गया है। यमुना में गिरने वाले नाले बैक हो रहे हैं। इसके साथ ही दयालबाग क्षेत्र में मनोहर पुर आदि कई गांवों के खेत पानी में डूब गए हैं। बल्केश्वर और कैलाश मंदिर की सीढ़ियां भी डूब गई हैं। ताजगंज मोक्षधाम में अब विद्युत शव दाह की व्यवस्था ही पानी से बची हुई है। यमुना से सटे गांवों और शहरी क्षेत्रों के लोग बाढ़ के डर से परेशान हो रहे हैं और घरों का सामान अभी से सुरक्षित पहुंचाने में लगे हुए हैं। प्रशासन अभी जलस्तर और बढ़ने की आशंका जता रहा है और लगातार नजर रख रहा है। आज परिक्रमा होने के चलते मंदिरों और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है और नाव के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

1978 में आई थी बाढ़

इससे पूर्व 1978 में आगरा में यमुना खतरे के निशान 508 फीट से ऊपर पहुंच गई थी और बल्केश्वर, बेलनगंज आदि क्षेत्रों के लोगों को काफी नुकसान हुआ था। लोगों को एक बार फिर 1978 का कहर याद आ रहा है।

Story Loader