
आगरा-जयपुर हाईवे पर कार ने श्रृद्धालुओं से भरे टैम्पों को मारी टक्कर, एक की मौत और 12 घायल
आगरा। आगरा जयपुर हाईवे पर कस्बा मिढ़ाकुर के पास स्थित पंचवटी ढाबे के पास रविवार रात को श्रृद्धालुओं से भरे टैम्पो में एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो में सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। दुघर्टनास्थल पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम तथा घायलों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये है मामला
थाना शाहगंज के दौरेठा नंबर 2 निवासी ताराचंद 70 वर्ष पुत्र विश्वनारायण सिंह अपने परिवार के साथ टैम्पो (छोटा हाथी) नंबर यूपी 83 बीटी 9556 से कैला देवी के दर्शन के लिए करौली गए थे। टैम्पो में कुल 13 लोग सवार थे। रविवार रात को वह दर्शन करके घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मिढाकुर के पास स्थित पंचवटी ढाबे के पास आगरा की ओर से आ रही एक्सयूवी कार नबंर आर जे 05 सी वी 6445 ने टैम्पो में टक्कर मार दी।
एक की मौत, एक दर्जन घायल
हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दर्दनाक हादसे में टैम्पो में सवार ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुघर्टनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया है कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को उपचार के लिए एसएन अस्पताल लिए भेजा है। घटना से श्रृद्धालुओं के परिवार में कोहराम मच गया है।
इनपुट: देवेश शर्मा
Published on:
16 Mar 2020, 12:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.