आगरा

नवागत कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के कसे पेच, रातोंरात जमीन कब्जाने वालों पर कसेगी नकेल

UP News: आगरा में नवागत पुलिस कमिश्नर 2005 बैच के आईपीएस अफसर जे. रविंद्र गौड ने शुक्रवार को कमिश्नरेट आगरा का चार्ज संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Jan 13, 2024

Agra New Police Commissioner: आगरा में नवागत पुलिस कमिश्नर 2005 बैच के आईपीएस अफसर जे. रविंद्र गौड ने शुक्रवार को कमिश्नरेट आगरा का चार्ज संभाल लिया। इससे पहले वे गोरखपुर रेंज के आईजी थे। हाल ही में शासन स्तर से आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को लखनऊ संबद्ध कर दिया गया और उनकी जगह पर 2005 बैच के आईपीएस अफसर रविंद्र गौड़ को आगरा पुलिस कमिश्नर का चार्ज दिया गया है। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार में मीडिया से मुखातिब होते हुए जे रविंदर गौड ने अपनी प्राथमिकताएं बताई।

पुलिस कमिश्नर आगरा जे. रविन्दर गौड ने कहा कि महिला संबंधी अपराध, ट्रैफिक, पर्यटन इन सब पर तेजी से कार्य किया जाएगा। नवागत पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमारे सामने दो बड़े चैलेंज है जिसमें कागरोल में एटीएम की लूट और जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर रातों-रात कब्जा। इन दोनों पर कार्य करने के लिए डीसीपी स्तर के अधिकारियों को लगा दिया गया है और तेजी से कार्य किया जा रहा है।

नवागत पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड ने जनता से अपील की है कि वह सीधे मेरे पास आने से पहले संबंधित एसीपी और डीसीपी के पास में जाएं। वहां समस्या का निस्तारण न हो तब पुलिस कमिश्नर आगरा के पास में आए। इसके अलावा विभाग में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों से तहरीर बदलकर धारा कम करने वाले और आरोपियों को लाभ देने की नीयत से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को भी चिन्हित किया जायेगा।

Updated on:
13 Jan 2024 07:24 pm
Published on:
13 Jan 2024 07:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर