
एत्मादपुर पुलिस मामले में मुकदमा कार्रवाई कर रही है
AGRA NEWS: आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक को रोकना एआरटीओ फिरोजाबाद को भारी पड़ गया। चेकिंग के दौरान कार्रवाई करने पर प्रवर्तन कार्यालय के सिपाही के बेटे ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एआरटीओ की शिकायत पर पुलिस सरकारी कार्य में बाधा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
फिरोजाबाद आरटीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम को वर्तमान में विशेष ड्यूटी पर आगरा में चेकिंग के लिए भेजा गया है। शनिवार सुबह 5 बजे छलेसर चौकी के पास चेकिंग करते समय उन्होंने टोल के पास UP 80BT9055 ट्रक को ओवरलोड अवस्था में पकड़ा था। आरोप है की चालक उनसे स्टाफ की गाड़ी होने की बात कह रहा था। उसी दौरान ट्रक का मालिक मोहन कुमार आ गया और उसने खुद को प्रर्वतन कार्यालय में तैनात सिपाही उदयवीर का ड्राइवर होने की बात कहकर ट्रक छोड़ने को कहा। सिपाही से फोन पर बात करने पर सिपाही ने खुद के जोनल साहब के पास तैनात होने की बात कही, इसी दौरान मोहन जोर - जोर से चिल्लाने लगा और ड्राइवर से भागने को कहने लगा। तीन सिपाहियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक को धर्मकांटा तक पहुंचवाया।
कांटा हो गया फेल
राजेश कर्दम ने बताया की इस दौरान तौलने पर धर्म कांटे की क्षमता से अधिक वजन निकला और ड्राइवर ने लगभग 125 टन सामान होने की बात कही। ट्रक को धर्म कांटे से हटाने का प्रयास करने पर उसके टायर दबाव की वजह से फट गए।
ट्रक मालिक ने दी धमकी
आरोप है की ट्रक मालिक मोहन कुमार ने पिता की पोस्ट का हवाला देते हुए चालक को ट्रक हिलाने से भी मना किया और वहां से भागने को कहा, एआरटीओ ने जब चालक को पकड़कर गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया तो मोहन हमलावर हो गया। सिपाहियों ने उसे पकड़ा और उन्हे गाड़ी में बैठने को कहा तो उसने मारपीट की।
एक साल से नहीं जमा टैक्स
एआरटीओ का कहना है की ट्रक का साल 2022 का टैक्स भी जमा नहीं है और साठ से 65 टन अवैध खनन का माल लोड है, जिसका कोई कागज नहीं है। ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं था और पिता के संरक्षण में मोहन अधिकारियों को लोकेशन बता कर ओवरलोड वाहनों का संचालन करवा रहा है।
एआरटीओ की शिकायत पर पुलिस ने चालक अशोक कुमार को गिरफ्तार कर ट्रक सीज करते हुए चालक और ट्रक मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Published on:
28 May 2023 02:56 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
