2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News:पकड़ा गया महिलाओं पर हमला करने वाला बंदर, यह थी महिला विरोधी होने वजह

Agra News:आगरा के शिक्षा विभाग में महिलाओं के लिए एक बंदर आतंक का पर्याय बन गया। वाइल्ड लाइफ की टीम ने बंदर को रेस्क्यू किया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jul 25, 2023

monkey.jpg

Agra News:आगरा में शिक्षा विभाग के डीआईओएस कार्यालय पर बीते एक सप्ताह से महिलाओं के लिए बंदर आतंक का पर्याय बन चुका था। पुरुषों के साथ मिलजुल कर रहने वाला यह बंदर सिर्फ महिलाओं पर हमला करता था और कई महिला कर्मचारियों को काट चुका था। लिखित शिकायत के बाद जेडी के द्वारा वन विभाग को पत्र लिखकर बंदर पकड़ने की अपील की गई थी। देर शाम वाइल्ड लाइफ की टीम ने आकर बंदर को रेस्क्यू कर लिया है।

बंदर का आचरण देख सब थे हैरान

बता दें की डीआईओएस कार्यालय के उपरी तल पर सप्ताह भर पहले एक बंदर आ गया और कमरे में बैठ गया। बंदर पुरुषों के पास चला जाता था। कोई पुरुष उसे छुए तो भी कुछ विरोध नहीं करता था पर अगर कोई महिला दिख जाए तो महिला पर हमलावर हो जाता था। पहले कर्मचारियों को कुछ समझ नहीं आया पर जब बंदर ने वहां की दो महिला कर्मियों को काट लिया तो मामला चर्चा का विषय बन गया। महिला कर्मी सीमा ने बताया की इस बात की शिकायत ज्वाइंट डायरेक्टर से की गई थी और जब उन्होंने खुद आकर देखा तो उन्हें उनकी बात का यकीन हुआ और उन्होंने वन विभाग को बंदर को पकड़ने के लिए पत्र लिखा।

महिलाओं पर हमला करने की यह थी वजह

वाइल्ड लाइफ की टीम ने मंगलवार शाम बंदर को शिक्षा विभाग के भवन से रेस्क्यू किया गया। टीम के सदस्य ने बताया की यह बंदर किसी का पालतू था और इसका संपर्क ज्यादातर पुरुषों से ही रहता था और इसी के चलते वो महिलाओं को देख उग्र हो जाता था। बंदर हमेशा कमजोर को ही डराता है और महिलाएं बंदर को देखकर डरती थी, जबकि पुरुष बंदर के पास भी चले जाते थे। इसी कारण बंदर महिलाओं पर ही हमला करता था। फिलहाल बंदर के जाने से महिला कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

Story Loader