
मृतका प्रियंका की ससुर ने कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी
Agra News:पुलिस ने सिपाही बेटे के ड्यूटी पर जाने के बाद ससुर का बहु से विवाद हुआ। इसके बाद ससुर ने खाना बना रही बहू के ऊपर ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। बहू की हत्या के बाद आरोपी ने विधवा बड़ी बहूको भी घायल कर दिया और दरवाजे पर आकर बैठ आने जाने वालों को बहू की हत्या की कहानी सुनाने लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी के हत्या की जानकारी के बाद मायका पक्ष ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाना बनाते समय अचानक बोला हमला
आगरा के अछनेरा कस्बा क्षेत्र के किरावली थाना अंतर्गत मलिकपुर गांव में रहने वाले रघुवीर सिंह के दो बेटों में से बड़े की पूर्व में मौत हो चुकी है और छोटा बेटा गौरव फर्रुखाबाद में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। रविवार को बेटा घर से ड्यूटी गया था। इसके बाद ससुर रघुवीर का छोटी बहु प्रियंका से विवाद हो गया। मंगलवार सुबह जब बहु घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी, तो उसी समय रघुवीर वहां आया और उसने कुल्हाड़ी से प्रियंका के ऊपर हमला बोल दिया और गर्दन को धड़ से अलग कर दिया।
बड़ी बहू पर भी किया हमला
छोटी बहु पर हमला होते हुए देख बड़ी बहू ने ससुर को रोकने का प्रयास किया तो ससुर ने उस पर भी हमला बोलकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी खून से सने कपड़ों में घर के दरवाजे पर बैठ गया। आने जाने वाले लोगों से उसने बहु की हत्या की बात बतानी शुरू कर दी। इसी बीच उसका छोटा भाई महावीर वहां आया और अंदर जाकर माजरा देखते ही शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस और लड़की के मायके को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद हत्या की जानकारी सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों ने कार्रवाई की करी मांग
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन पहुंच गए पर जब उन्होंने शव को वहां नहीं देखा तो चौधरी चरण सिंह प्रतिमा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। मृतका के पिता शम सिंह का कहना है की साल 2015 में शादी हुई थी दो बेटियां हैं। कोई विवाद नहीं था, रात बेटी ने अपनी मां से बात की थी। मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने उन्हें समझाकर प्रदर्शन खत्म करवा दिया है।
Published on:
27 Jun 2023 12:25 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
