26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agra News:खुलासा:डार्क वेबसाइट के जरिए चाइना से आती थी लग्जरी कार चोरी की डिवाइस

Agra News:शातिर वाहन चोर लग्जरी कारों की चोरी के लिए डार्क वेब के जरिए चाइना से इलेक्ट्रानिक डिवाइस मंगा कर उसकी मदद से मिनटों में कार का लॉक खोल लेते थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Avinash Jaiswal

•

Updated: 28 Jul 2023, 8:10 PM IST

car.jpg

Agra News:बीते दिनों आगरा पुलिस द्वारा लगातार लग्जरी कार चोरी करने वाले शातिरों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली हैं। वाहन चोर डार्क वेबसाइट्स के जरिए चाइना से टैबलेट जैसी डिवाइस मंगाते थे और इसे कार की प्रोग्रामिंग से जोड़ते ही चिप का लॉक पैटर्न क्रैक कर कार चोरी कर लेते थे। इसके बाद कारों को अन्य राज्यों में ले जाकर बेचा जाता था।

अब तक 16 हो चुके गिरफ्तार

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आगरा में लग्जरी वाहन चोरी करने वाले गैंग के 16 सदस्य अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनसे जानकारी मिली है कि टेबलेट के जैसी डिवाइस को यह ऑनलाइन मंगाते थे और उसकी मदद से लग्जरी कारों में लगने वाले माइक्रो चिप लॉक का पैटर्न लॉक तोड़कर कार को स्टार्ट कर फरार हो जाते थे। इस डिवाइस की मदद से कुछ ही मिनटों में लॉक टूट जाता था। डिवाइस का डेमो देखने के बाद साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि ऐसी डिवाइस भारत में नहीं बनती है और इसे डार्क वेब के जरिए चाइना से मंगाया जाता था।

दूसरे राज्यों में बेचते थे वाहन

पहले वाहन चोर मेरठ में कारों को कटवा कर पार्ट्स के रूप में बेचते थे पर अब यह हाईटेक हो गए हैं और कार के नकली दस्तावेज बनाकर उन्हें बिहार, वेस्ट बंगाल और उड़ीसा आदि जगह ले जाकर बेचते हैं। अलग राज्य होने के चलते पुलिस भी अलग होती है और इसके चलते आपसी तालमेल की कमी हो जाती है और कारे आसानी से बिक कर इस्तेमाल होती रहती हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग