3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra News: पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, दस हजार के इनामी डकैत के पैर में लगी गोली

Agra News: आगरा पुलिस की सुबह तड़के दस हजार के इनामी डकैत से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Jul 23, 2023

enqonter.jpg

Agra News: दस हजार के इनामी डकैत को रोकने पर दुस्साहसी ने पुलिस पर ही गोलियां चलाना शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डकैती समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था।

मुखबिर की सूचना पर किया था घेराव

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया की थाना न्यू आगरा पुलिस को वांछित बदमाश श्याम सुंदर के क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखी थी। सुबह चार बजे के लगभग एक बाइक पर युवक आता दिखा। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उसको रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने फिल्मी स्टाइल में गाड़ी रोककर फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग के दौरान पुलिस ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किए तो एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वो वहीं लड़खड़ा कर गिर गया। पुलिस ने उसे घेर कर हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से बाइक, तमंचा, कारतूस और खाली खोखे बरामद हुए हैं।

कई मामलों में वांछित था इनामी

डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार आरोपी पर थाना खंदौली में हत्या के प्रयास का, थाना ट्रांस यमुना में फायरिंग और थाना न्यू आगरा में डकैती की धारा 395 के तहत दो मामले दर्ज थे और उस पर दस हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इलाज के बाद उससे पूछताछ कर न्यायलय के सम्मुख पेश किया जाएगा।

Story Loader