आगरा

Agra News: 24 घंटे में आ सकती है बाढ़, नगर निगम करा रहा मुनादी

Agra News:आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से अब बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन लोगों को बाढ़ से सचेत रहने के लिए जागरूक कर रहा है।

less than 1 minute read
Jul 14, 2023

Agra News:दूसरे प्रदेशों में लगातार बारिश के बाद यमुना में पानी बढ़ने से अब आगरा में बाढ़ की सटीक संभावना नजर आ रही है। गांव और देहात सभी जगह यमुना तटों के निकट रहने वाले लोगों को सचेत किया जा रहा है। जगह जगह प्रशासन ने बढ़ चौकियां स्थापित की हैं तो वहीं मुनादी करवाकर लोगों को नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
बता दें की हरियाणा हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी बुधवार को छोड़ा गया है। इसके बाद दिल्ली के बाद अब आगरा में अगले 24 घंटे के अंदर बाढ़ आने का अंदेशा जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के अंदर बारिश की भी आशंका जताई है।

प्रशासन मुनादी करवा कर यमुना के किनारे रहने वाले लोगों से यमुना नदी में न जाने और ऊंचे स्थान पर रहकर पशुओं का चारा एयर खाद्य सामग्री सुरक्षित इकट्ठा करने की अपील कर रहा है। शुक्रवार सुबह से जलस्तर बढ़ रहा है और शनिवार तक यह खतरे के निशान तक पहुंचने का अंदेशा प्रशासन लगा रहा है।

Published on:
14 Jul 2023 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर