
हादसे का वीडियो सामने आया है।
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक निजी स्कूल के क्लर्क को स्कूल ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार आई 20 कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार युवक उछल कर कार के बोनट पर गिरा और कई मीटर तक घसीटता चला गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार सवार की तलाश कर रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
साइकिल से स्कूल जा रहा था युवक
जगदीशपुरा के विद्यानगर निवासी जयकांत सिंपकिंस स्कूल में क्लर्क है। मंगलवार सुबह वो साइकिल से घर से स्कूल ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान मारुति स्टेट रोड श्याम नगर के पास एक आई 20 कार ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दर्दनाक हादसे का वीडियो आया सामने
हादसे की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कार सवार हद से ज्यादा तेजी से कार भगा रहा था और उसने टक्कर मार कर साइकिल सवार को उछाल दिया और साइकिल सवार उछल कर कार पर गिरा तो भी कार सवार ने कार नहीं रोकी और भगाता रहा, इस दौरान युवक कार में फंस कर घिसटता चला गया।
थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जायेगी।
Published on:
30 May 2023 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
