आगरा

Agra News: पत्नी को भगाकर किरायेदार से इश्क, मां ने कराई एफआईआर

Agra News: आगरा में रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी की पत्नी ने अपने बेटे पर किरायेदार महिला से इश्क कर उनकी संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है .

2 min read
Jul 10, 2023

Agra News: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक मां ने अपने बेटे, उसकी प्रेमिका और उसके भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग का कहना है कि बेटे ने पत्नी को भगा कर घर में किरायेदार के रूप में तीन बच्चों की मां को रख लिया है और अब सब मिलकर उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं।

रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी का है बेटा

सिकंदरा के चौपाल गली निवासी रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने साजिश कर होली पर पत्नी से मारपीट कर भगा दिया और फिर मथुरा निवासी एक शादी शुदा महिला को घर में किरायेदार के रूप में रखवा दिया। जब उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा तो उसने अब महिला के ही अपनी पत्नी होने की बात कहना शुरू कर दिया। उक्त महिला अपने पिता और दो भाइयों के साथ मिलकर बेटे के जरिए उसके पति की सारी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। रिटायर पति को जो पैसे मिले हैं वो आरोपी मांग रहे हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

लिखित समझौते के बाद भी नहीं ले गया पति

थाना शाहगंज के पथौली क्षेत्र निवासी महिला की शादी 8 नवंबर 2019 को शमशाबाद रोड के ग्राम हिन्नैर निवासी मनोज सविता से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल में अतिरिक्त दहेज की मांग कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था , परेशान होकर 13 नवंबर 2022 को एसएसपी आगरा को शिकायत की थी। पीड़िता तब गर्भवती थी और तब से मायके रह रही है। काउंसलिंग के दौरान पति ने दो माह के अंदर ले जाने का लिखित समझौता किया था पर आज तक नहीं आया। बीती 8 मार्च को आपरेशन से बेटी पैदा हुई पर वो लोग खर्चा बचाने के लिए देखने भी नहीं आए और बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र बनाने को आधार कार्ड की फोटोकापी तक नहीं दी। पीड़िता ने गुहार लगाई है की उसके घर में सिर्फ उसकी मां है आर वो बोझ बनकर रह रही है। पुलिस उसको पति के घर में पहुंचाने की कृपा करे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on:
10 Jul 2023 05:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर