आगरा

Agra News: दो बच्चों की मां के प्यार में एमपी से मंगलसूत्र लेकर आया प्रेमी, पति ने बेल्टों से पीटा

Agra News:आगरा में शादीशुदा महिला को मंगलसूत्र पहना कर भगा ले जाने आए प्रेमी को महिला के पति ने बेल्ट से बुरी तरह पीटकर उसके इश्क का नशा उतार दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

2 min read
Jul 15, 2023
पति ने बेल्ट से प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी

Agra News:सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद मध्यप्रदेश का युवक महिला को घर से भगाकर शादी करने के लिए मंगलसूत्र लेकर आगरा आ गया। इत्तफाक से महिला के पति को पूरे मामले की जानकारी हो गई और पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति ने बेल्ट से प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। इश्क का भूत उतरने पर प्रेमी ने पति के पैर छूकर माफी मांगी तो लोगों ने उसे छुड़ाकर वहां से भगा दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में दोनों पक्षों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

काफी समय से हो रही थी बात

जानकारी के अनुसार जगजीवन नगर का रहने वाला युवक कुछ दिन से पत्नी को लेकर घर से अलग जगदंबा कालेज के पास एक गली में रहता था। युवक के काम पर जाने के बाद उसकी पत्नी सोशल मीडिया के जरिए दोस्त बने एमपी के एक युवक से बात करती थी। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और प्यार नाजायज संबंध में बदल गए यह दोनों जान नहीं पाए।

शादी के लिए भगाने आया युवक

बातचीत के बाद प्रेमी युवक ने युवती को प्यार के सब्ज बाग दिखाए और अपने साथ भागने को कहा। युवक मंगलसूत्र लेकर एमपी से आगरा युवती से मिलने पहुंचा था। दो बच्चों की मां के युवक के प्यार में पड़ने की भनक पति को लग गई और उसने गुरुवार को प्रेमी को पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने प्रेमी को बेल्ट से बुरी तरह पीटा उर उसकी शर्ट उतार ली। काफी हंगामा होने के बाद प्रेमी के माफी मांगने के बाद लोगों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया।

शनिवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में थाना ट्रांस यमुना पुलिस ऐसी कोई शिकायत न मिलने की बात कह रही है। वहीं स्थानीय लोग समझौता होने की बात कह रहे हैं।

Published on:
15 Jul 2023 03:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर