28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA NEWS: पेठा और गजक के बाद अब आगरा में मैंगो लड्डू और आमावट सोनपपड़ी का क्रेज

AGRA NEWS: आगरा में मिठाई की दुकानों पर अब आम के द्वारा बनाई गई मिठाईयां भी मिल रही हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

May 31, 2023

mango_laddu.jpg

मैंगो बूंदी लड्डू और अमावट सोन पपड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है

AGRA NEWS: अगर आप आम के शौकीन हैं और आम से बने व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है, हालांकि ऐसी मिठाई खाने के लिए आपको आगरा आना पड़ेगा। यहां आप ताजमहल के दीदार के साथ आम के लड्डू और सोन पापड़ी के स्वाद का भी आनंद ले सकेंगे।

आगरा के प्रसिद्ध हलवाई "भगत हलवाई" के प्रोपराइटर शिशिर भगत ने काफी प्रयोगों के बाद मैंगो बूंदी के लड्डू और अमावट सोन पापड़ी तैयार की है। उनका दावा है की शहर में इस फ्लेवर की मिठाई कहीं और नहीं मिलेगी।

ताजे आम और अमावट का मिलता है स्वाद

शिशिर भगत के मुताबिक बूंदी के साथ आम के ताजे स्लाइड्स को मैश कर के उन्हें बूंदी के साथ मिलाया गया है और बूंदी में आम का स्वाद जोड़ा गया है। आम की मिठास के अनुसार सही अनुपात में शक्कर को मिलाकर यह फ्लेवर तैयार होता है। इसके साथ ही बेसन की सोन पापड़ी में मैंगो फ्लेवर के साथ बीच में अमावट डाला गया है। इससे जो मिठाई के साथ अमावट का स्वाद लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

आम मिठाइयों के जितना है दाम

आम से बनी यह स्पेशल मिठाईयां आम मिठाइयों के जैसे ही दामों में मिल रही हैं। मैंगो लड्डू का मूल्य मात्र 560 रुपए प्रति किलो और अमावट मैंगो सोन पापड़ी 600 रुपए प्रति किलोग्राम के मूल्य में उपलब्ध है।

ग्राहकों को खींच रहा आम का स्वाद

वहीं भगत हलवाई के दोनों प्रतिष्ठान पर मिठाई खाने के लिए भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। ग्राहक राजू धनगर का कहना है आम का स्वाद मिठाई में है यह सुनकर उत्सुकता भी हुई है और वो लोग विशेष रूप से मिठाई खाने के लिए ही यहां आए हैं। परिवार के लिए भी मिठाई खरीद कर ले जा रहे हैं।

आगरा में होती रहती है स्वाद की इजाद
बता दें की आगरा में मिठाइयों में प्रयोग आम बात है। यहां की प्रसिद्ध मिठाई पेठा के तमाम फ्लेवर आपको दुकानों में मिल जायेंगे। पेटी में पान और मलाई की गिलौरी का स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। इससे पहले यहां सोने के वर्क की गोल्डन गुझिया और मोदक भी पूरे देश में चर्चा में रहे हैं।