आगरा

Agra News:प्यार का दर्दनाक अंत,पति ने पत्नी का गला दबाकर मारा, आठ महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Agra News:आगरा में प्रेम संबंध के कारण दोनों परिवारों की मर्जी से शादी करने के आठ माह बाद ही पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Jul 26, 2023

Agra News:एक दूसरे के प्यार में पड़कर परिजनों को मनाने के बाद दोनों शादी के बंधन में तो बंध गए पर कुछ ही दिनों में छोटी - छोटी बातों पर शुरू हुए झगड़ों के चलते प्यार खिड़की के रास्ते उड़ गया और आखिरकार पति ने पत्नी की हत्या कर प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत कर दिया। हत्या के बाद लड़की पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आठ माह पहले हुई थी शादी

थाना शाहगंज के प्रकाशनगर निवासी जूता कारीगर प्रवीण और नैना के बीच में प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों के प्यार के आगे परिवार को झुकना पड़ा और आठ माह पूर्व दोनों के परिवारों की मर्जी से उनका विवाह हो गया। प्रवीण के पिता ने अपना मकान उसे दे दिया और दूसरी जगह किराए पर जगह लेकर रहने लगे। शादी के कुछ ही दिन बाद प्रवीण और नैना में छोटी - छोटी बातों पर झगड़े होने लगे। कल तक जिन कपड़ों में नैना उसे अच्छी लगती थी, अब उन्हीं कपड़ों को पहनने पर वो उस पर शक करने लगता था। आए दिन हो रही मारपीट का मामला थाने भी पहुंचा पर पारिवारिक मामला होने के कारण पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर मामला रफा दफा कर दिया।

रात में झगड़े के बाद दबाया गला

बुधवार सुबह लोगों को प्रवीण के घर पर कोई हलचल नहीं दिखी तो लोगों ने अंदर झांक कर देखा। अंदर नैना का शव जमीन पर पड़ा देखते ही लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। नैना के परिवार ने शादी के बाद प्रवीण द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछे शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर और साक्ष्य के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
26 Jul 2023 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर