5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AGRA: थाना बना स्कूल, ताजमहल पर सामान बेचने वाले बच्चे कर रहे पढ़ाई, पर्यटन पुलिस करेगी यह काम

आगरा के पर्यटन थाने में बने बाल मित्र थाना में बच्चों के विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Avinash Jaiswal

Apr 28, 2023

bal_mitra.jpg

पर्यटन थाने में बच्चों की वर्कशाप का आयोजन हो रहा है

ताजमहल के शहर आगरा में अब थाने के अंदर बच्चों की क्लास लगेंगी, जो बच्चे कल तक ताजमहल के आसपास तरह - तरह के सामान लेकर पर्यटकों को खरीदने के लिए परेशान करते थे। अब वही बच्चे किताब और कापी लेकर अपने भविष्य को सुधारने की लड़ाई लड़ेंगे। बच्चों को पर्यटन पुलिस गोद लेकर उनकी शिक्षा - दीक्षा का पूरा भार उठाएगी।

धूमिल हो रही थी आगरा की छवि

ताजमहल के बाहर सभी रास्तों पर छोटे - छोटे बच्चे ताजमहल की डिजाइन के शोपीस, ज्वेलरी और अन्य सामान पर्यटकों को बेचने का प्रयास करते नजर आते हैं। शोरूमों के बाहर खड़े होकर नाबालिग बच्चे पर्यटकों को आवाज लगाकर सामान खरीदने के लिए बुलाते दिखाई देते हैं। इनसे पर्यटकों के सामने आगरा की छवि भी धूमिल होती है। कई बार कोई घटना होने पर भी पूरे विश्व में देश की चाबी खराब होती रही है।

लपकागिरी को पढ़ाईगिरी से खत्म करेगी पुलिस

बच्चों को पढ़ाई छोड़कर लपकागिरी करते देख पर्यटन पुलिस ने सराहनीय पहल की है। एसीपी ताज सुरक्षा अदीब अहमद के निर्देशन में तक सुरक्षा प्रभारी रीना चौधरी के नेतृत्व में पर्यटन थाने में बने बाल मित्र थाने में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। निजी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में ताजमहल पर हाकरी करने वाले बच्चों की काउंसलिंग के साथ उन्हें पढ़ाई करवाकर भविष्य संवारने के लिए जागरूक किया जायेगा।

एसीपी अदीब अहमद ने बताया की बच्चों के परिजनों से बात कर उन्हे बच्चों से काम न करवाने के लिए कहा गया है। पुलिस इन बच्चों की पढ़ाई का भार उठाकर इन्हे अच्छा भविष्य देने का प्रयास करेगी और इस कदम से ताजमहल पर लपकागिरी भी कम होगी।