2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ी तपस्या से चमका ‘ध्रुव’, परिवार ने दांव पर लगा दीं खुशियां, भावुक कर देगी ‘आगरा के ताज’ की कहानी

UP News: यूपी की ताजनगरी निवासी ध्रुव जुरेल का इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट मैच की सिरीज के लिए इंडियट टीम में चयन हुआ है। इसमें ध्रुव जुरेल की मेहनत और उसकी बहन के संघर्ष को सफलता मिली है।

4 min read
Google source verification

आगरा

image

Vishnu Bajpai

Jan 14, 2024

cricketer_dhruv_jurel_.jpg

Cricketer Dhruv Jurel Story: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा निवासी ध्रुव जुरेल का इंग्लैण्ड के खिलाफ टेस्ट मैच की सिरीज के लिए इंडियट टीम में चयन हुआ है। इसके पीछे वैसे तो ध्रुव के पूरे परिवार की मेहनत है, लेकिन ध्रुव की बड़ी बहन नीरू का योगदार जगजाहिर है। टीम इंडिया में ध्रुव का सेलेक्‍शन होने के बाद खुशी से नीरू की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान नीरू ने बताया कि भाई को बैट दिलाने के लिए एक समय उसके पिता को आठ सौ रुपये उधार लेने पड़े थे। इतना ही नहीं, मां ने अपनी चेन बेचकर ध्रुव के लिए पैसे जुटाए। हालांकि पिता उसे आर्मी जॉइन कराना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट के प्रति ध्रुव का जुनून देखकर उन्होंने अपना विचार बदल ‌लिया।

भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के बाद ध्रुव जुरैल के घर बधाई देने वालों की लाइन लगी है। सीओडी रोड डिफेंस कालोनी स्थित गीता ज्ञान भारती इंटर कालेज के पास ध्रुव जुरैल के घर में सुबह सबसे पहले उनके कोच परवेंद्र बधाई देने पहुंचे। उन्होंने ध्रुव के माता-पिता को बधाई दी। थोड़ी देर बाद बेटी नीरू और दामाद योगेश का फोन आया। बहन बोली, पापा अपना 'ध्रुव' चमक गया, उसका सपना पूरा हो गया।

सभी रिश्तेदारों और पड़ोसियों लाई गई फूल-माला और मिठाई से घर खुशियों से भर गया। ध्रुव को भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों ने कड़ी तपस्या की। कोच परवेंद्र यादव ने बताया कि जब तक बैट नहीं था, वह मोगरी से ही बैटिंग के लिए अभ्यास करता था, अब उसका लक्ष्य उसे मिला है। 10 साल की उम्र से वह उनसे क्रिकेट सीख रहा था। कहा कि ध्रुव का चयन होना युवा खिलाड़ियों को नया जोश और उमंग देगा। मामा राजू ने ध्रुव को फोन पर बधाई दी। ममेरे भाई भानू प्रताप ने सूची में नाम देखने के बाद से खाना-पीना भूल खुशियों में डूब हो गया।


मां रजनी जुरैल ने बताया “ध्रुव बचपन से अपनी छह साल बड़ी बहन नीरू के करीब रहा है। वह हमेशा अपनी बहन को चिढ़ाता था दीदी तुम तो बड़ी होकर दूसरे घर जाओगी, मैं तो मम्मी-पापा के पास ही रहूंगा। खाने-पीने की चीजें छीन लेता था। बोलता था दीदी को ज्यादा चीज दी गई है। ध्रुव को घर की बनी हरी मिर्च वाली कढी अधिक पसंद है।” वहीं ध्रुव के पिता नेमी चंद्र जुरैल ने बताया “बेटी नीरू ध्रुव का डाइट चार्ट बनाती थी। उसे अकादमी लाना और घर वापस लेकर आने का काम भी बहन करती थी। पिता ने कहा, बेटा आज जो भी है, उसके पीछे सबसे बड़ा हाथ बहन नीरू का है। भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों ने कड़ी तपस्या की।”

पिता नेमी चंद्र जुरैल ने बताया कि ध्रुव को पहले तैराकी का बढ़ा शौक था। अधिकतर वह स्वीमिंग किया करता था। आर्मी स्कूल में पढ़ता था, तब 2009 में स्कूल से ही समर कैंप गया था। तब पहली बार बच्चों को क्रिकेट खेलता देख उसके मन में भी क्रिकेटर बनने का शौक चढ़ गया। कहा कि मैं चाहता था कि बेटा फौजी बने, लेकिन बन गया क्रिकेटर। दोनों ही तरीके से वह भारत के लिए ही समर्पित है। यह गर्व की बात है। बेटे के चयन के लिए घर में मां और पिता का डिपार्टमेंट बंट गया था।


ताजनगरी आगरा निवासी ध्रुव जुरेल अभी अहमदाबाद में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो दिवसीय वॉर्मअप टेस्ट में भारत-ए से खेल रहे हैं। क्रिकेट के जानकारों की मानें तो ध्रुव को भारतीय टेस्ट कैप हासिल करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। विकेटकीपर बैटर के तौर पर टीम में केएल राहुल और केएस भरत हैं। लेकिन युवा ध्रुव के पास रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अश्विन, बुमराह और केएल राहुल जैसे दिग्गजों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सीखने का मौका रहेगा। ध्रुव जुरेल इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उम्दा इनिंग और विकेट के पीछे प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया और अंडर-19 इंडिया-ए के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 790 रन बनाए हैं। एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े हैं। साथ ही 10 लिस्ट-ए के मैच भी खेल चुके है।

आगरा में ही सीखी क्रिकेट की बारीकियां
साल 2001 में एक जनवरी को जन्मे ध्रुव चंद जुरैल ने आगरा की स्प्रिंगल क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। उत्तर प्रदेश के लिए साल 2020-21 में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार खेली। यूपी से अपने टी-20 डेब्यू से पहले उन्हें 2020 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम में उप-कप्तान की जिम्मेदारी भी मिल चुकी है। पहले दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित भारतीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान को जगह मिली है।

आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Story Loader