
Agra Jaipur Flight Schedule: आगरा से जयपुर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जयपुर जाने के लिए आगरा से सीधी फ्लाइट मिलेगी। रविवार से यह सेवा शुरू हो चुकी है। रविवार को पहली फ्लाइट आने के बाद खेरिया एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। इसी के साथ अब आगरा से जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल बेंगुलुरु के लिए फ्लाइट मिलना शुरू हो चुकी है।
आगरा से जयपुर के लिए इंडिगो ने फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर नीरज श्रीवास्तव और इंडिगो के स्टेशन मैनेजर प्रवीण कुमार ने रविवार को पहली बार फ्लाइट लैंड करने पर यात्रियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि 29 अक्टूबर से आगरा-जयपुर के बीच विमान सेवा शुरू हो गई है। सप्ताह में सातों दिन सेवा उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावा लखनऊ और अहमदाबाद के लिए भी प्रतिदिन फ्लाइट मिलेगी। अब आगरा से तीन शहरों के लिए हर दिन विमान सेवा रहेगी। वहीं, सप्ताह में चार दिन बंगलुरू के लिए फ्लाइट उपलब्ध होगी। सप्ताह में तीन दिन के लिए भोपाल और मुंबई की फ्लाइट उड़ान भरेगी। आगरा से जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी। आगरा से सबसे ज्यादा इन शहरों के लिए फ्लाइट की डिमांड-गोवा, देहरादून, अमृतसर, पटना, कोलकाता, हैदराबाद, वाराणसी के लिए फ्लाइट मिलेगी।
जानें हर फ्लाइट का समय और किराया
आगरा-भोपाल: इस फ्लाइट में 78 सीटे हैं। प्रति यात्री 3222 रुपये किराए वाली यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार सुबह 10.35 पर उड़ान भरेगी।
आगरा-जयपुर: 78 सीटर इस फ्लाइट का किराया 1999 रुपये प्रति यात्री है। यह प्रतिदिन दोपहर 12.55 बजे आगरा से उड़ान भरेगी।
आगरा-मुंबई: 180 सीटर इस फ्लाइट का किराया 8127 रुपये प्रति यात्री है। यह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 1.10 बजे आगरा से उड़ान भरेगी।
आगरा-अहमदाबाद: 78 सीटों वाले इस विमान का 3000 रुपये प्रति यात्री किराया है। यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 3.25 बजे आगरा से उड़ान भरेगी।
आगरा-लखनऊ: 78 सीटर विमान का किराया 2525 रुपये प्रति यात्री है। यह प्रतिदिन दोपहर 3.55 बजे आगरा से उड़ान भरेगी।
आगरा- बेंगलुरू: 180 सीटर फ्लाइट का किराया 4839 रुपये प्रति यात्री है। यह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार दोपहर 1.45 बजे आगरा से उड़ान भरेगी।
Published on:
30 Oct 2023 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
