18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय टीम में मिली आगरा के इस खिलाड़ी को जगह

मलेशिया के पेनांग में 44 एशियन पेस्टा सिक्स-ए-साइड हॉकी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलेंगे अनुराग चौधरी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 13, 2017

Anurag Chaudhary

Anurag Chaudhary

आगरा। भारतीय हॉकी टीम में आगरा के अनुराग चौधरी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मलेशिया में होने जा रहे अंडर-18 के इंडोर हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में आगरा के अनुराग चौधरी को चुना गया है। वह टीम के साथ मलेशिया रवाना हो गए हैं। वहीं अनुराग के भारतीय हॉकी टीम में चयन की खबर से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

तीन दिन चलेगी प्रतियोगिता
तीन दिवसीय प्रतियोगिता 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। यह प्रतियोगिता 17 दिसंबर तक चलेगी। मलेशिया के पेनांग में 44 एशियन पेस्टा सिक्स-ए-साइड हॉकी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसमें इंडोर हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी अपनी टीम उतार रहा है। 13 सदस्यीय टीम में आगरा के अनुराग चौधरी को भी चुना गया है। उत्तर प्रदेश से चुने गए अनुराग एकमात्र खिलाड़ी हैं। टीम में राजस्थान व पंजाब के पांच-पांच, गुजरात के दो और उत्तर प्रदेश का एक खिलाड़ी शामिल है।

कोलकाता में दिया गया था प्रशिक्षण
इन खिलाड़ियों को कोलकाता में प्रशिक्षण दिया गया था। हॉकी कोच शकील खान ने बताया कि अनुराग डीपीएस में 12वीं का छात्र है। वह डीपीएस और स्टेडियम में हॉकी खेलते थे। वहीं अनुराग के भारतीय हॉकी टीम में चयन की खबर से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। लम्बे समय बाद आगरा के लिए हॉकी गेम में यह खुशखबरी मिली है। इससे पूर्व आगरा की दीप्ति शर्मा और पूनम यादव ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शानदार खेल प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें -

लाल बुलेट सवार ये शख्श जब पहुुंचा मयखाने, तो शराबियों के उड़े होश, मच गई भगदड़

जाम में फंसे इस युवा को देख, पुलिसकर्मियों के उड़ गए होश, कुछ ही मिनटों में थानेदारों के साथ आ गया कई थानों का पुलिसफोर्स

जेठानी को धक्का देने के बाद देवरानी भी कूद गई कुएं में, जानिए क्या है कारण

इस गांव के लोगों ने लिया बड़ा संकल्प, हो रही जमकर तारीफ