आगरा

Big Breaking: उत्तराखंड की राज्यपाल बनीं आगरा की बेबी रानी मौर्य, जानिए इनके बारे में

खबर मिलते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर, कहा आगरा के लिए गौरव की बात।

2 min read
Aug 21, 2018
Baby Rani Maurya

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही आगरा में नया इतिहास लिख गया है। आगरा के किसी नेता को पहली बार राज्यपाल बनाया गया है। उसमें भी एक महिला को राज्यपाल बनाया गया है। इस तरह आगरा के नाम दो नये रिकॉर्ड बना दिये हैं। इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्य पाल थे। जिनका कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो गया था।
जैसे ही ये खबर भाजपाइयों को मिली, तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।

कौन हैं बेबीरानी मौर्य
बेबीरानी मौर्य इससे पूर्व आगरा की महापौर रह चुकी हैं। उन्होंने मेयर का चुनाव भारी बहुमत के साथ जीता था। जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मेयर का टिकट दिया, तब उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। वे बैंक अधिकारी प्रदीप मौर्य की पत्नी बेबीरानी मौर्य नितांत घरेलू महिला थीं। मेयर बनने के बाद जनता के बीच आईं और आगरा के विकास के लिए उन्होंने नये कार्य किये। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कई बार टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने नकार दिया। टिकट न देने की भरपाई राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनाकर की गई। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से संबंधित एक कमेटी का सदस्य बनाया गया था।

पीएम को दी गई बधाई
बेबी रानी मौर्य के उत्तराखंड का राज्यपाल बनने पर पहली प्रक्रिया देते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के सहमीडिया प्रभारी केके भारद्वाज ने कहा कि आगरा के लिए इससे बड़ी गौरव की बात नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद है कि उन्होंने भाजपा की एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यपाल जैसा संवैधानिक पद दिया है। वहीं आगरा के भाजपाइयों को जैसे ही ये खबर मिली, तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।

Published on:
21 Aug 2018 08:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर