
Beautiful girl on Highway
आगरा। 35 किलोमीटर की दूरी वो भी हाईवे पर तय करने के लिये ये सुंदर लड़कियां महज 200 रुपये लेती हैं। इन युवतियों के ग्राहक अधिकतर ट्रक चालक होते हैं। खास बात ये होती है कि अधिकतर ग्राहक इनके पूर्व में परिचित होते हैं और इनके जरिये ही नये ग्राहक भी बनते हैं। पढ़िये पत्रिका की ये खास रिपोर्ट।
यहां चलता है ये धंधा
देह व्यापार का ये खेल नेशनल हाईवे नंबर दो पर खूब चल रहा है। टीवी चैनल से जुड़े पत्रकार राजेन्द्र यादव ने इस मामले का पर्दाफाश करने के लिये लंबे समय से लगे हुये हैं, इसी कड़ी में उन्हें जो तथ्य मिले, वो उन्होंने पत्रिका टीम के साथ साझा किये। राजेन्द्र यादव ने बताया कि इनका मुख्य ठिकाना थाना एत्मादौला क्षेत्र का रामबाग चौराहा, शाहदरा चुंगी, कालिंदी बिहार 100 फुटा रोड, झरना नाला और मंडी समिति है। देह व्यापार का ये खेल आगरा से टूंडला तक चलता है।
इस तरह मिलते हैं ग्राहक
राजेन्द्र यादव ने बताया कि यहां पर दो महिलायें देह व्यापार का ये पूरा रैकेट संचालित कर रही हैं। इनके पास कितनी युवतियां इसका आंकलन करना मुश्किल है, लेकिन इनकी पहुंच बड़ी है। खास बात ये है कि ये किसी भी नये व्यक्ति से न तो बात करती है और नाहीं आसानी से उनके संपर्क में आती हैं। इनका पूरा मामला पुराने ग्राहकों से ही होता है। ट्रक रुकते ही, अमूमन ये युवतियां रात्रि के समय इन ट्रक में सवार होते देखी जाती हैं।
ये बोली पुलिस अधिकारी
इस मामले में जब थानाध्यक्ष एत्मादौला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि ऐसा कुछ चल रहा है, तो जल्द ही इस पर कार्रवाई की जायेगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
01 May 2019 04:02 pm

बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
