25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोडवेज बस के अंदर रखी बोरी का जब खुला राज, तो पुलिस के उड़ गए होश

ग्वालियर से आगरा आ रही रोडवेज बस से पुलिस ने दो गोमांस तस्करों को किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 21 Dec 2017, 3:48 PM IST

Roadways bus

Roadways bus

आगरा। थाना सदर क्षेत्र की घटना है। यहां पर ग्वालियर से आ रही रोडवेज बस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता टूट पड़े। मामला किसी के समझ नहीं आया, लेकिन जब बस में रखी बोरियों को खोला गया, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि इन बोरियों में गोमांस है, जिसे आगरा में लाया जा रहा था।

ये है मामला
बजरंग दल के अनूप वर्मा ने बताया कि ईदगाह डिपो की बस है। प्रतिदिन धौलपुर से इस बस में गोमांस आगरा लाए जाने की सूचना थी, लेकिन आरोपियों को पकड़ नहीं पा रहे थे। आज धौलपुर से सूचना देने वाला संपर्क सूत्र व्यक्ति इस बस में सवार हो गया। जैसे ही बस प्रतापुरा चौराहे पर रुकी, तो बस को चारों तरफ से घेर लिया गया। बस की छत पर ये बोरियां रखी हुईं थीं। दो व्यक्ति इन बोरियों को लेकर आगरा आ रहे थे। सूचना पर थाना सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से थी सांठ गांठ
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोमांस की तस्करी करने वालों से पुलिस की सांठ गांठ थी। ये आरोपी प्रतापपुरा चौराहे पर रोजाना गोमांस की बोरियां उतारते थे। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को पैसे दिए और यहां से आॅटो में ये बोरियां लादकर गायब हो जाते थे।

आज जागी पुलिस
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इन आरोपियों को दबोचने की रणनीति बनाई। इनके पकड़ में आते ही पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को जब दिखाया गया, कि किस तरह गोमांस की तस्करी की जा रही है, तो पुलिसकर्मी भी चौंक गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इन तस्करों को पकड़वाने के दौरान बजरंग दल के अनूप वर्मा, अनपुम पंडित, बंटी ठाकुर, देवानाथ तिवारी, अभिषेक शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, राकेश त्यागी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -

हिंदू जागरण मंच की क्रिसमस पर चेतावनी के जबाव में ईसाई धर्म गुरु बोले इतनी परेशानी है तो क्रिश्चियन स्कूलों में मत भेजो बच्चे

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग