23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार्यवाह भैयाजी जोशी आगरा में, स्वयं सेवकों को दिए कुछ ऐसा मूलमंत्र कि अब शाखा पर दिखेगा बड़ा असर

आरएसएस के सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने बताया कि किस प्रकार हम पंचतत्वों से बने हुए अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं। उसी प्रकार इन पांच तत्वों अर्थात वायु, जल, अग्नि, भूमि, आकाश इन सभी को शुद्ध रखना चाहिए।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 03, 2018

rss

bhaiyaji joshi

आगरा। आरएसएस के सरकार्यवाह भैया जी जोशी इन दिनों आगरा में हैं। आरएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ वे बैठकें कर रहे हैं। स्वयंसेवक संघ आगरा संयुक्त महानगर की एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में 4 सत्र हुए। आगरा महानगर के मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह पर्यंत कार्यकर्ताओं की यह बैठक गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में आयोजित की गई थी। बैठक में सरकार्यवाह भैया जी जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। भैयाजी जोशी ने स्वयंसेवकों से आव्हान किया कि स्वयंसेवक के मन में अनुशासन सामाजिक व पारिवारित जीवन में भी दिखना चाहिए। सरकार्यवाह जी ने बताया कि किस प्रकार हम पंचतत्वों से बने हुए अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं। उसी प्रकार इन पांच तत्वों अर्थात वायु, जल, अग्नि, भूमि, आकाश इन सभी को शुद्ध रखना चाहिए। इसका तात्पर्य है कि हमें अपने पर्यावरण को शुद्ध रखना है। यह बात हमारे वेद पुराणों व हमारे पूर्वजों ने भी बताई है।

शाखाओं के माध्यम से क्या उपक्रम दी जानकारी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जानकारी प्राप्त की है कि इस विषय पर हमारी शाखाओं के माध्यम से क्या-क्या उपक्रम किए गए हैं। उन्होंने आव्हान किया कि शाखा के संपर्क में आने के बाद स्वयंसेवकों के व्यवहार में स्पष्ट अंतर दिखना चाहिए। शाखा के क्षेत्र में प्रत्येक परिवार किस प्रकार आदर्श परिवार बन सके। उसके सभी सदस्य संस्कारवान व देशभक्त हों। समाज में सामाजिक कार्य करने वालों की संख्या बढ़नी चाहिए। जिससे कि सामाजिक समरसता, सदभाव, एकात्मता स्वदेशी का भाव स्वावलंबन का भाव स्थायी रूप से समाज का भाव बन सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाज में जागरण के अनेक प्रकार के कार्य सहायक हो सकते हैं। जैसे अशिक्षितों को शिक्षित करन, प्राकृतिक आपदा में समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा होना। हमारा सहज स्वभाव बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतवर्ष में ही परिवार संस्था है। इसको बचाकर रखना भारतीय संस्कृति को बचाना होगा। प्रत्येक परिवार संस्कारी परिवार बने, जिससे कि सामाजिक प्रदूषण, भष्ट्राचार आदि सामाजिक विकृतियों से समाज को मुक्ति मिलेगी। परिवार में स्नेह भाव बढेगा तो सामाजिक वैमनस्य स्वयं दूर हो जाएगा।

ये रहे मौजूद
बैठक कुल 4 सत्रों में सम्पन्न हुुई। जिसमें प्रांत संघचालक जगदीश वशिष्ठ, प्रांत कार्यवाह राजपाल जी, क्षेत्र प्रचारक आलोक जी, प्रांत कार्यवाह शशिप्रकाश जी, सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी, अ.भा. प्रचारक प्रमुख सुरेश जी, किशन जी, विभाग संघचालक हरीशंकर जी तथा प्रांत विभाग के सभी अधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थित थे।