आगरा। एससी एसटी एक्ट में सरकार द्वारा किए गए बदलाव का विरोध तेज हो रहा है। आज भारत बंद कर सर्वण समाज इस एक्ट को पहले जैसा पारित करने का विरोध कर रहा है। गुरुवार को सर्व समाज ने सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए प्रदर्शन करना शुरू दिया। आगरा के बाह रूट पर डीएमयूई ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया गया। सर्व समाज के लोगों का कहना था कि एससी एसटी एक्ट में संशोधन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने की खबर जैसे ही रेलवे को मिली, खलबली मच गई। पिनाहट के भदरौली रेलवे स्टेशन पर लोगों को समझाया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।