
फोटो सोर्स- पत्रिका
Fatherand two sons sentenced to death: आगरा में दिनदहाड़े दोहरे हत्याकांड में शामिल पिता और उनके दो पुत्रों को अदालत में फांसी की सजा सुनाई है। घटना 2022 की है। जब पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पिता और दो पुत्रों ने महिला और उसके प्रेमी की बीच सड़क पर दिनदहाड़े बांका से काट दिया था। हत्या के बाद मृतक महिला का ससुर और देवर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जबकि पति घटनास्थल पर बैठकर आंसू बहाता रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 4 साल बाद अदालत ने आदेश जारी किया। जिसमें मृतक महिला के पति, देवर और ससुर को फांसी की सजा सुनाई।
उत्तर प्रदेश के आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर में रहने वाले गौरव पुत्र मदन की शादी 7 साल पहले हुई थी। अछनेरा निवासी शिवम सिसोदिया की रिश्तेदारी गौरव के घर से थी, जिसके कारण उसका आना-जाना बना रहता था। इसी बीच गौरव की पत्नी और शिवम के बीच प्रेम संबंध हो गया, जिसके कारण शिवम का आना-जाना भी और भी बढ़ गया था।
घटना वाले दिन भी शिवम पूजा के पास आया था। दोपहर के लगभग 2 बजे घर वालों ने गौरव की पत्नी को शिवम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। शिवम ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मदन, गौरव, और अभिषेक तीनों ने मिलकर शिवम की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान शिवम दौड़कर सड़क पर आ गया, जहां हमलावरों ने फरसे से उसका गला रेत दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहा है कि शिवम की मौत के बाद में उस पर कई हमले किए गए।
यहीं नहीं मदन, उसके दोनों बेटों के सर पर खून सवार हो गया था। तीनों ने गौरव की पत्नी को बीच सड़क पर ही काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मदन और अभिषेक थाने में पहुंचकर पुलिस को दोहरे हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई, जहां सुनवाई के बाद अदालत में गौरव, अभिषेक और मदन को फांसी की सजा सुनाई।
Published on:
01 Apr 2026 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
