
बंद कमरे में आपत्तिजनक अवस्था में 3 किशोर 2 किशोरियों के वीडियो वायरल। फोटो सोर्स-AI
Objectionable Videos Viral: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में किशोर और किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले सभी किशोर-किशोरियां एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामला सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है और लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
आपत्तिजनक वीडियो में 3 किशोर 2 किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इन आपत्तिजनक वीडियो की संख्या 40 से ज्यादा बताई जा रही है। बताया गया है कि ये वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने लगे।
जैसे ही गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
सूत्रों के मुताबिक इंटरनेट पर प्रसारित हुए करीब 48 वीडियो सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो किसी मकान और होटल के कमरे में बनाए गए हैं। वीडियो में किशोर-किशोरियों की अश्लील हरकतें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।
मामले की जानकारी मिलते ही आगरा पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और एहतियातन गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किसने बनाया और किसने इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।
मेला आयोजन के बीच वीडियो वायरल होने से बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि खंदौली गांव में इन दिनों मेला समारोह की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच इस तरह के वीडियो वायरल होने से गांव का माहौल खराब हो गया है और लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। ग्रामीण फिलहाल इस मामले पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। गांव के अधिकांश लोग इसे मेला समारोह का माहौल खराब करने की साजिश बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और वीडियो में दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित विषय:
Published on:
31 Mar 2026 04:33 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
