
फाइल फोटो
भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश के राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बड़ा कदम उठाया है। UPSRTC ने यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए खास योजना तैयार की है। यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए बस स्टैंड पर कूलर-पंखे लगाए हैं। इसके साथ ही AC बसों का संचालन बढ़ाने के लिए कहा गया है।
यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए बस स्टैंड पर कूलर-पंखे लगाए हैं। UPSRTC, आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल के मुताबिक, गर्मी से बचाव के लेकर बस स्टैंड और रोडवेज बसों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों के लिए AC वेटिंग हॉल है, जहां पर बैठने वाले यात्री कूल रहेंगे।
इसके साथ ही UPSRTC के MD ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि परिक्षेत्र में जितनी भी AC बसें हैं। हर हालत में 90 प्रतिशत बसों का संचालन किया जाए। UPSRTC, आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि गर्मी से बचाव के लेकर बस स्टैंड और रोडवेज बसों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
आगरा के ISBT बस स्टैंड पर पीने के पीनी की उचित व्यवस्था की है। ठंडे पानी के लिए 2 वॉटर कूलर लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक संस्था की ओर से ISBT बस स्टैंड पर मटके के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए बैं की उचित व्यवस्था है। गर्मी से निजात दिलाने के लिए AC वातानुकूलित वेटिंग रूम भी है, जहां पर यात्री ठहर कर अपनी बस का इंतजार कर सकते हैं।
UPSRTC, आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल के मुताबिक, गर्मी के दौरान हीटवेव और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ISBT समेत सभी बस स्टैंड पर ORS दिया गया है। यदि गर्मी से किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसे ORS उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा हर बस स्टैंड पर साफ सुथरे शौचालय और पूछताछ काउंटर हैं।
बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा परिक्षेत्र में 6 डिपो हैं। इन डिपो से 812 बसें संचालित हो रही हैं। आगरा परिक्षेत्र में संचालित हो रही इन बसों में 58 AC बसें हैं। मौजूदा समय में 54 AC बसें संचालित हो रही है, जबकि 4 बसों की मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत के बाद इन 4 AC बसों को भी संचालित किया जाएगा।
Updated on:
10 May 2026 07:48 pm
Published on:
10 May 2026 07:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
