
फोटो सोर्स- X समाजवादी पार्टी
SP National General Secretary Shivpal Singh Yadav gave winning formula to party workers: आगरा में शिवपाल सिंह यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी सभी अभी से पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए युवाओं से संपर्क करें और उनको पार्टी की विचारधारा के संबंध में जानकारी दें इस मौके पर उन्होंने बूथ को मजबूत करने की भी सलाह दी। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव का खंदौली टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। वही जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना की इस मौके पर मंदिर कमेटी की तरफ से भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा फोटो भेंट की गई।
उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा होगी। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन में जितनी मजबूती होगी, आने वाली चुनौती उतनी ही आसान हो जाएगी।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में युवाओं की भूमिका अहम रहने वाली है। युवा निर्णायक भूमिका में रहेगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन में मजबूती और बहुत मजबूत होने पर ही जीत मिलेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपना अपना बूथ संभाल ले तो निश्चित रूप से सत्ता मिलेगी। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उन्होंने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सावधान किया।
शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व व्यापार सभा जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे; इस मौके पर उन्होंने मांगलिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर नीरज जैन, तरुण जैन, नितेश जैन, समीर अब्बास, मोहित यादव, राजेंद्र कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया।
Published on:
08 May 2026 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
