
फोटो सोर्स- पत्रिका
Agra Road accident, Father and son killed, wife and two sons injured: आगरा में एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया और घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां पिता पुत्र के रूप में हुई। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचपुरी में भीषण हादसा हो गया। जब एम्बुलेंस और ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दिल्ली निवासी नेमीचंद और उनके पुत्र शिवम (14 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कांता पत्नी नेमीचंद, गोविंदा और निशांत पुत्र नेमीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एंबुलेंस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर का लाइव दृश्य सामने आया है। घटना के समय सड़क पर काफी चहल-पहल थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एम्बुलेंस को बुलाया गया। जिसके माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वे दिल्ली से मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे और ऑटो से जा रहे थे। रास्ते में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस और टेंपो में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे। जगदीशपुर थाना पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फाइलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस एंबुलेंस चालक से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
10 May 2026 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
