25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर BJP नेता का जाना हाल, चेतन तिवारी पर बीती रात हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

लखनऊ में भाजयुमो नेता चेतन तिवारी (BJYM leader Chetan Tiwari) पर शनिवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग (Rapid firing) हुई थी। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर चेतन तिवारी का हालचाल लिया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vinay Shakya

•

May 10, 2026

Deputy CM Brajesh Pathak

बीजेपी नेता चेतन तिवारी से मिले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक (Image: Patrika)

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने KGMU ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर बीजेपी नेता चेतन तिवारी का हालचाल लिया। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने चेतन तिवारी के स्वास्थ्य के बारे में KGMU के डॉक्टरों से बात की। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने चेतन तिवारी को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए KJMU प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

पैदल चलकर आया आरोपी, ताबड़तोड़ फायरिंग की

लखनऊ में भाजयुमो नेता चेतन तिवारी (30) पर शनिवार देर रात हमला हुआ था। जब वह घर के बाहर पत्नी के साथ बैठे थे, तभी पैदल चलकर आए एक शख्स ने अपनी रिवाल्वर से चेतन तिवारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान चेतन तिवारी पर 5 राउंड फायर किए गए। फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान वैभव वाजपेई के रूप में हुई है। पुलिस ने वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वैभव वाजपेई से पूछताछ कर रही है।

रीढ़ की हड्डी में लगी गोली

बीजेपी नेता चेतन तिवारी ने अचानक हुए हमले से खुद को बचाने की कोशिश की, वे जमीन पर झुक गए। इस दौरान एक गोली उनकी कमर में लग गई और वह सड़क पर गिर गए। हमलावर वैभव वाजपेई ने चेतन तिवारी पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां दागीं। हालांकि, कुछ गोलियां चूक गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेतन तिवारी को अस्पताल पहुंचाया। चेतन तिवारी का KGMU ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि बीजेपी नेता के रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। इसके अलावा पैर काम नहीं कर रहे हैं।

होर्डिंग लगाने के दौरान हुआ था विवाद

बीजेपी नेता चेतन तिवारी खाला थाना क्षेत्र के टिकैत राय तालाब और मेहंदीगंज इलाके में अपने समर्थकों के साथ होर्डिंग लगवा रहे थे। इसी दौरान वहां उनकी कहासुनी हो गई थी। इस विवाद के बाद चेतन तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। वर्चस्व की जंग को इस वारदात की वजह मानी जा रही है।

वैभव बाजपेई से चेतन तिवारी का पुराना विवाद

सूत्रों के मुताबिक, चेतन तिवारी का वैभव बाजपेई से पुराना विवाद चल रहा है। एक बार पहले वैभव ने चेतन पर धारदार हथियार से हमला किया था। बीजेपी नेता चेतन तिवारी की पत्नी के मुताबिक, वैभव दबंग है। उसकी बड़े लोगों से जान पहचान है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।